Latest Updates 11 December: लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा, सीएम मोहन यादव का आंध्र प्रदेश दौरा, रायपुर में विराट हिंदू सम्मेलन, भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा टी20

लोकसभा में चुनाव सुधारों पर 11 दिसंबर को भी चर्चा जारी रहेगी। मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव आंध्र प्रदेश जाएंगे। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच होगा।

Lok Sabha election reforms discussion India vs South Africa 2nd T20 Raipur Virat Hindu Sammelan hindi news

Latest Updates 11 December: 11 दिसंबर, गुरुवार को देश-विदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और खेलों की दुनिया में क्या-क्या होगा। ये रहे अपडेट्स…

लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा

loksabha 11 dec
लोकसभा

लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा होगी। 11 दिसंबर को वंदे मातरम् पर चर्चा का जवाब केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा देंगे। SIR पर चर्चा शुरू हो जाएगी।

लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत पर सुनवाई

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड मामले में लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत पर दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में सुनवाई होगी।

MP के सीएम मोहन यादव का आंध्र प्रदेश दौरा

cm mohan yadav andhra pradesh visit
सीएम मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आंध्र प्रदेश जाएंगे। धर्मावरम में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रायपुर में विराट हिंदू सम्मेलन

हिन्दू जागरण समिति, रामसागर पारा की अगुवाई में 11 दिसंबर को विराट हिंदू सम्मेलन होगा। दोपहर 3:30 बजे से विशाल हिंदू जनसभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम में संत महंत रामसुंदर दास महाराज और संत वेदप्रकाश महाराज विशेष तौर शामिल होंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अतुल लिमये भी मौजूद रहेंगे।

UP के सीएम योगी का बरेली दौरा

cm yogi 11 dec
सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली का दौरा करेंगे। वे मंडलीय समीक्षा बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही एक विवाह समारोह में शामिल होंगे।

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20

surya 2nd t 20
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 मैच चंडीगढ़ में खेला जाएगा। पहला मुकाबला भारतीय टीम ने एकतरफा अंदाज में 101 रन से जीता था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article