Latest Updates: PM मोदी की जर्मनी चांलसर मर्ज से मुलाकात, MP यूथ गेम्स का आगाज, CG में बनेगा विश्व रिकार्ड

Latest Updates 12 जनवरी 2026: 12 जनवरी, 2026 सोमवार को देश-विदेश, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या होगा। ये रहे अपडेट्स…

Latest Updates 12 January 2026

Latest Updates 12 जनवरी 2026: 12 जनवरी, 2026 सोमवार को देश-विदेश, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या होगा। ये रहे अपडेट्स…

जर्मनी के चांलसर से पीएम की मुलाकात

PM Narendra Modi Chancellor Friedrich Merz

जर्मनी के चांसलर महामहिम फ्रेडरिक मर्ज भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। जर्मन चांसलर मर्ज की भारत की यह पहली आधिकारिक यात्रा है। अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी के फेडरल चांसलर मर्ज से मुलाकात करेंगे। 

अंतरराष्ट्रीय प्रवासी समुदाय से करेंगे चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम करीब 4:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के समापन सत्र में हिस्सा लेंगे। यहां देशभर के लगभग 3,000 युवाओं के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय प्रवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे।

संकल्प से समाधान, खेलो एमपी यूथ गेम्स

Khelo MP Youth Games 2026

मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा युवा दिवस पर संकल्प से समाधान अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान की पूरी प्रक्रिया सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित होगी।
भोपाल के बोट क्लब में खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 का भव्य आगाज होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव पहली बार फ्लोटिंग स्टेज से गेम्स का आगाज करेंगे।

स्वामी विवेकांनद की वेशभूषा में सजेंगे बच्चे

Latest Updates 12 January 2026

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवा दिवस पर विश्व रिकार्ड बनाया जाएग। पुलिस ग्राउंड में 1500 से अधिक बच्चे स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में इकट्ठे होंगे। वंदे मातरम गान के साथ नश नहीं करने की शपथ लेंगे। स्वामी विवेकानंद की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article