Latest Updates 4 December: कूनो में 3 चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव, भोपाल के बड़े तालाब में चलेंगी शिकारा नाव, भारत आएंगे पुतिन

4 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस मनाया जाता है। MP के सीएम मोहन यादव कूनो में 3 चीते छोड़ेंगे। भोपाल के बड़े तालाब में शिकारा नाव चलेंगी।

International Cheetah Day CM Mohan Yadav to release 3 cheetah Shikara boats Bhopal Bada Talab cg cm hindi news

Latest Updates 4 December: 4 दिसंबर, गुरुवार को देश-विदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में क्या-क्या होगा। ये रहे अपडेट्स…

भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन

modi putin
राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत के दौरे पर आ रहे हैं। 4-5 दिसंबर को वो देश की यात्रा करेंगे। जहां वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वें भारत-रूस द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। यह पिछले 4 वर्षों में उनकी पहली भारत यात्रा होगी। पुतिन के इस दौरे के दौरान कई बड़े समझौते होंगे, बिजनेस लीडर्स से मुलाकात होगी। साथ ही एक शाही डिनर होगा। राष्ट्रपति पुतिन 4 दिसंबर की शाम को नई दिल्ली पहुंचेंगे, लगभग शाम 7 बजे तक वो दिल्ली पहुंच सकते हैं। जहां प्रधानमंत्री मोदी 7 लोक कल्याण मार्ग पर उनके सम्मान में एक निजी डिनर की मेजबानी करेंगे। यह दौरा भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने का प्रतीक भी है। पुतिन ने इससे पहले साल 2022 में भारत का दौरा किया था।

भोपाल के बड़े तालाब में शिकारा नाव

shikaara bhopal

भोपाल के बड़े तालाब में पर्यटक डल झील की तरह शिकारा नाव का आनंद ले सकेंगे। ये MP के वॉटर टूरिज्म को नई पहचान देंगी और पर्यटकों को प्रकृति की गोद में सुकून के कुछ पल बिताने का मौका देंगी। शिकारा बोट राइड को लेकर बाहर से भोपाल घूमने आए लोगों में उत्साह है। शिकारा बोट्स राइड के दौरान पर्यटक बर्ड वॉचिंग भी कर सकेंगे। शिकारा नाव में दूरबीन की व्यवस्था भी होगी। टूरिस्ट राइड के दौरान लोकल फूड का आनंद भी उठा सकेंगे।

कूनो में बाड़े से जंगल में छोड़े जाएंगे चीते

kuno cheetah

मध्यप्रदेश के  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस पर गुरुवार यानी 4 दिसम्बर को श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में 3 चीतों को बड़े बाड़े से खुले जंगल में छोड़ेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर 3 वर्ष पूर्व मध्य प्रदेश को चीता परियोजना की सौगात मिली थी। तब प्रधानमंत्री मोदी ने 17 सितम्बर, 2022 को अपने जन्म-दिवस पर कूनो पालपुर में चीते छोड़कर प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। उस वक्त नामीबिया से 8 चीतों को कूनो राष्ट्रीय उद्यान लाया गया था। वर्तमान में कूनो पालपुर और गांधी सागर अभयारण्य में चीतों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है।

CG के सीएम का बलौदाबाजार दौरा

cg cm vishnudeo sai hindi news

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बलौदाबाजार जिले के सुहेला में 4 दिसंबर 2025 को 194.79 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसमें 41.91 करोड़ रुपये के 94 कार्यों का लोकार्पण और 152.87 करोड़ रुपये के 80 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। यह कार्यक्रम तहसील मुख्यालय सुहेला के दुर्गा उत्सव मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

यूपी में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद का 93वां संस्थापक सप्ताह

up cm adityanath

पूर्वी उत्तर प्रदेश में नौ दशक से अधिक समय से शैक्षिक क्रांति के अग्रदूत के रूप में प्रतिष्ठित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद (एमपीएसपी) के 93वें संस्थापक सप्ताह समारोह का भव्य शुभारंभ गुरुवार (4 दिसंबर) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होगा। मुख्यमंत्री, बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर इस शिक्षा परिषद के मुख्य संरक्षक हैं। गुरुवार सुबह 9:30 बजे से होने वाले उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य आपदा प्रबंध प्राधिकरण एसडीआरए के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी उपस्थित रहेंगे। संस्थापक सप्ताह समारोह का समापन 10 दिसंबर को होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह शामिल होंगे।

4 दिसंबर को दिखेगा सुपरमून

supermoon 4 december

4 दिसंबर की शाम आसमान देखने लायक होगा। आज पूर्ण शीत चंद्रमा यानी कोल्ड मून लोगों को दिखेगा। इसे अंग्रेजी में Cold Moon कहा जाता है। यह चांद दिसंबर की ठंड और लंबी रातों की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है और खास बात यह है कि यह सिर्फ कोई साधारण पूर्णिमा नहीं, बल्कि 2025 का तीसरा और आखिरी सुपरमून भी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article