
Happy New Year: नए साल 2026 का धमाकेदार और धूमधाम से स्वागत हुआ। देश-दुनिया में आतिशबाजी के साथ साल 2026 का वेलकम हुआ। डांस, पार्टी और जश्न में डूबे लोगों ने 12 बजते ही एक साथ कहा हैप्पी न्यू ईयर...
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन की पार्टी रखी गईं। अलग-अलग जगहों पर लोगों ने नए साल का स्वागत अपने अंदाज में किया।
सिंगापुर में नए साल 2026 के स्वागत में शानदार फायर शो हुआ।
चीन में नए साल 2026 का स्वागत बहुत ही शानदार आतिशबाजी के साथ किया गया।
किरिबाती में सबसे पहले 2026 का सूरज
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/01/first-sun-2026-2026-01-01-08-50-46.jpg)
दुनिया में नए साल 2026 का सूरज किरिबाती के किरीटीमाटी द्वीप पर निकला। यह दुनिया का पहला देश है जिसने नए साल का स्वागत किया। इसके बाद न्यूजीलैंड के चैथम द्वीप पर भी नए साल का आगाज हुआ।
भारत से 8:30 घंटे पहले शुरू होता है नया साल
किरिबाती, जिसे किरिबास भी कहते हैं, पैसिफिक ओशन में है। हवाई के दक्षिण और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्व में फैला है। यह कई एटोल से बना द्वीप समूह है जिसकी लंबाई लगभग 4 हजार किलोमीटर है। यहां भारत से 8 घंटे 30 मिनट पहले यहां नया साल शुरू होता है। किरिबाती की आबादी करीब 1.16 लाख है। ये साउथ पैसिफिक के सबसे बड़े मरीन रिजर्व का घर है। हालांकि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से बढ़ते समुद्र स्तर से इस द्वीप पर खतरा मंडरा रहा है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us