Latest Updates 3 December: संसद में वंदे मातरम् पर चर्चा, MP हाईकोर्ट में गैस पीड़ितों के मुआवजे पर सुनवाई, भारत-SA के बीच दूसरा ODI

संसद में वंदे मातरम् पर चर्चा होगी। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में गैस पीड़ितों के मुआवजे पर सुनवाई होगी। छत्तीसगढ़ में कैबिनेट मीटिंग होगी। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर में दूसरा वनडे होगा।

Discussion on elections in Parliament MP High Court hearing on compensation for gas victims India South Africa 2nd ODI 3 december update

Latest Updates 3 December: 3 दिसंबर, बुधवार को देश-विदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और खेलों की दुनिया में क्या-क्या होगा। ये रहे अपडेट्स…

संसद में वंदे मातरम् पर चर्चा

Lok Sabha
लोकसभा

लोकसभा में भारत के राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' पर 10 घंटे की चर्चा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा चुनावी प्रक्रिया में जरूरी सुधार के बिंदुओं पर भी चर्चा कराने का आश्वासन दिया है। सरकार की तरफ से मिले आश्वासनों के बाद विपक्षी दलों के रूख में बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

MP हाईकोर्ट में गैस पीड़ितों के मुआवजे पर सुनवाई

Bhopal Gas Tragedy news
भोपाल गैस त्रासदी

भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में गैस पीड़ितों के मुआवजे पर सुनवाई होगी।

MP हाईकोर्ट में E-अटेंडेंस पर सुनवाई

mp high court bhopal gas tragedy
MP हाईकोर्ट

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में टीचर्स की E-अटेंडेंस को लेकर सुनवाई होगी। 27 टीचर्स ने याचिका लगाई है।

छत्तीसगढ़ कैबिनेट मीटिंग

Chhattisgarh cabinet meeting
सीएम विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग होगी। बैठक में अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

विश्व दिव्यांग दिवस पर पुरस्कार वितरण करेंगे सीएम योगी

cm yogi adityanath news
सीएम योगी आदित्यनाथ

विश्व दिव्यांग दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ पुरस्कार वितरण करेंगे। दिव्यांगजन सशक्तिकरण, छात्रवृत्ति वितरण, सहायक उपकरण प्रदान और उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं का सम्मान किया जाएगा।

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे

Rohit Sharma virat kohli raipur odi
विराट कोहली और रोहित शर्मा

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। पिछला मुकाबला भारत ने 17 रन से जीता था। भारत ये मुकाबला जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त लेना चाहेगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सभी की नजरें होंगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article