/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/air-ambulance-crash-2026-02-23-23-11-26.jpg)
Air Ambulance Crash: झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा झारखंड के छतार क्षेत्र में हुआ, जहां विमान गिर गया। घटना के समय एयर एम्बुलेंस में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें एक मरीज भी शामिल था जिसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था।
हादसे की वजह पता लगाने की प्रक्रिया जारी
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की प्रक्रिया जारी है।
ATC से टूटा था विमान का संपर्क
एयर एंबुलेंस चतरा जिला के सिमरिया में क्रैश किया है। एयर एंबुलेंस पर सात लोग सवार थे। स्थानीय नागरिकों की सूचना मिलने के बाद चतरा जिला की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर राहत व बचाव के काम में लग गई है। दुर्घटनाग्रस्त एयर एंबुलेंस रेड बर्ड एविएशन का बताया जाता है. शाम के 7.34 बजे एयर एंबुलेंस का संपर्क एटीसी से टूट गया था।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/23/air-ambulance-2026-02-23-23-14-40.jpeg)
सिमरिया के पास एयर एंबुलेंस क्रैश
जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र के कसियातु, झुमरी बागी गांव के पास हुई है. बताया जाता है कि रांची से उड़ान भरने के कुछ ही देर के बाद एयर एंबुलेंस का एटीसी से संपर्क टूट गया। इसके कुछ समय बाद चतरा जिला पुलिस को यह सूचना मिली कि सिमरिया के कसियातु, झुमरी बागी में एक एयर एंबुलेंस क्रैश कर गया है। जिसके बाद पुलिस व प्रशासन की टीम वहां पहुंच गयी है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us