कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का फैसला: स्वागत में माला और स्मृति चिन्ह नहीं लेंगे, कहा-पेड़ लगाकर फोटो ले आओ, मेरा स्वागत हो जाएगा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने लिए एक फैसला लिया है। उन्होंने अपने लिए एक नियम बनाया कि अपने स्वागत में माला और स्मृति चिन्ह नहीं लेंगे।

Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan Decision change welcome manner swagat ka tarika badla hindi news

Shivraj Singh Chauhan Swagat Ka Tarika Badla: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने लिए एक नियम बनाया है। उन्होंने दिल्ली के पूसा परिसर में कहा कि अब वे अपने स्वागत में माला और स्मृति चिन्ह नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाकर उसका फोटो ले आओ, मेरा स्वागत हो जाएगा।


केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये कहा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि मैं आज ये तय कर रहा हूं कि फूल माला आती हैं। स्मृति चिन्ह आते हैं। कुछ लोग प्रेम करते हैं इसलिए लाते हैं और कुछ लोग इसलिए कि मंत्री हैं करना ही पड़ेगा। कई बार व्यक्ति को गलतफहमी हो जाती है कि मेरा स्वागत हो रहा है, लेकिन वो उसका नहीं होता वो पद का होता है। जब पद पर नहीं रहता तो कोई पूछने वाला ही नहीं मिलता। कई बार हम गलतफहमी में जीते हैं।

'पेड़ लगाकर फोटो दे दो, मेरा स्वागत हो जाएगा'

कृषि मंत्री ने कहा कि हम ये तय कर रहे हैं कि माला की जरूरत नहीं, स्मृति चिन्ह की जरूरत नहीं है। मैं तो ये तय कर रहा हूं कि मेरा स्वागत करने आओ तो पेड़ लगाकर एक फोटो खींचकर आ जाओ कि मामा ये लगा दिया है हमने, मेरा स्वागत हो जाएगा।

'स्मृति चिन्ह नहीं लूंगा, फूलों की मालाओं की जरूरत नहीं'

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं स्मृति चिन्ह नहीं लूंगा। फूलों की मालाओं की जरूरत नहीं है। आप पेड़ लगाकर फोटो ले आओ और वो फोटो मुझे भेंट कर दो।

'500 रुपये में तो 5 पेड़ लगा सकते हैं'

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि आप बताइए कि एक स्मृति चिन्ह 500 रुपये से कम का नहीं आता होगा। उस स्मृति चिन्ह की जरूरत क्या है। 500 रुपये में तो आप 5 पेड़ लगा सकते हैं। मेरे मंत्रालय में जो आती हैं वो कोई भी संस्था मेरे स्वागत करे स्मृति चिन्ह पूरी तरह से बंद, आप तो पेड़ लगाकर फोटो दे दो। मैं सबके लिए नियम नहीं बना रहा, अपने लिए बना रहा हूं।

ये खबर भी पढ़ें:MP विधानसभा में सिंगरौली जमीन मामले पर बवाल, मंत्री विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष सिंघार के बीच हुई तीखी बहस, सीएम मोहन यादव ने संभाला मोर्चा

रोज एक पौधा लगाते हैं कृषि मंत्री शिवराज

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रोज एक पेड़ लगाते हैं। उन्होंने रोज एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया है। वे अब तक कई पौधे लगा चुके हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article