Advertisment

Covid-19 India Update: कोरोना मचा रहा कोहराम, 24 घंटे में रिकॉर्ड 89,129 नए मामले, जानें कितनी हुई मौतें?

कोरोना मचा रहा कोहराम, 24 घंटे में रिकॉर्ड 89,129 नए मामले, जानें कितनी हुई मौतें?, Coronation is causing chaos record 89129 new cases in 24 hours know how many deaths in Covid 19 India Update

author-image
Shreya Bhatia
Coronavirus Update: बच्चों और युवाओं में कोविड का खतरा तेज, एक सप्ताह में 18 साल से कम उम्र वाले 96 हुए पाजिटिव

नई दिल्ली। (भाषा) भारत में शनिवार को कोविड-19 के 89,129 नए मामले दर्ज किए गए जो करीब साढ़े छह महीने में संक्रमण के एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1.23 करोड़ हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। एक दिन में इस महामारी से 714 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,64,110 हो गई है। कोविड-19 से एक दिन में मरने वाले लोगों की 21 अक्टूबर के बाद से यह सबसे अधिक संख्या है। पिछले साल 20 सितंबर के बाद से शनिवार को आए संक्रमण के नए मामले सबसे अधिक हैं।

Advertisment

मरीजों की संख्या में भी लगातार 24वें दिन वृद्धि

20 सितंबर को 24 घंटे में 92,605 नए मामले आए थे। कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के साथ देश में इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी लगातार 24वें दिन वृद्धि दर्ज की गई है। अब भी 6,58,909 लोग इस बीमारी का इलाज करा रहे है जो संक्रमण के कुल मामलों का 5.32 प्रतिशत है। स्वस्थ होने वाले लोगों की दर गिरकर 93.36 प्रतिशत हो गई है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे।

इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे। वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे।भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक दो अप्रैल तक 24,69,59,192 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिसमें से 10,46,605 नमूनों की जांच शु्क्रवार को की गई।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें