IPL 2023 Covid 19: आईपीएल 2023 में कोरोना की एंट्री, स्टार कमेंटेटर हुआ पॉजिटिव

IPL 2023 Covid 19: आईपीएल 2023 में कोरोना की एंट्री, स्टार कमेंटेटर हुआ पॉजिटिव IPL 2023 Covid 19: Corona's entry in IPL 2023, star commentator turned positive

IPL 2023 Covid 19: आईपीएल 2023 में कोरोना की एंट्री, स्टार कमेंटेटर हुआ पॉजिटिव

IPL 2023 Covid 19: आईपीएल 2023 के दर्शकों के लिए बुरी खबर सामने आ रही है।आईपीएल में कोरोना की एंट्री हो चुकी है। इसकी जद में भारत के पूर्व क्रिकेटर और स्टार कमेंटेटर आकाश चोपड़ा आ गए है। जांच में वह कोविड पॉजिटिव पाए गए है। इसकी जानकारी खुद आकाश चोपड़ा ने दी है। वहीं COVID-19 की वजह से वह IPL 2023 में कुछ समय तक कमेंट्री से बाहर रहेंगे।

[caption id="attachment_205973" align="alignnone" width="1280"]aakash chopra आकाश चोपड़ा कोरोनो पॉजिटिव[/caption]

बता दें कि भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा IPL 2023 में बतौर कमेंटेटरों की लिस्ट में शामिल थे। वहीं कोविड की पुष्टि करते हुए स्टार कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बताया कि कुछ दिन कमेंट्री नहीं कर पाउंगा। यहां यूट्यूब पर भी कम नजर आ सकता हूं। गला खराब है, इसलिए आवाज की दिक्कत है। थोड़ा आप लोग देख लीजिए।

आकाश चोपड़ा ने ट्वीट किया, 'कॉट एंड बोल्ड कोविड। सी वायरस फिर से हो गया है। अभी हल्के लक्षण हैं। सब कुछ कंट्रोल में है। कुछ दिन कमेंट्री से दूर रहूंगा। उम्मीद है मजबूती से वापसी करूंगा।'

बता दें कि कोविड में गुजरे आईपीएल सीजनों की तरह इस साल कोविड से जुड़े नियम कठोर नहीं रखे गए है। इस वजह से माना जा रहा है कि आकाश चोपड़ा जिस कमेंट्री पैनल में शामिल थे उसमें बाकी के अन्य कमेंटेटरों को अलग थलग नहीं किया जाएगा। वहीं बता दें कि पिछली रात चेन्नई और लखनऊ मुकाबले के दौरानन आकाश चोपड़ा के साथ भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और रॉबिन उथप्पा कमेंट्री कर रहे थे।

IPL 2023: धोनी के बाद चेन्नई का कप्तान कौन? वीरेंद्र सहवाग ने दिया जवाब

यहां देखें कमेंट्री लिस्ट में कौन-कौन है शामिल 

अंग्रेजी कमेंट्री - क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, इयोन मोर्गन, ब्रेट ली, ग्रीम स्वान, ग्रीम स्मिथ, स्कॉट स्टायरिस, संजना गणेशन, सुप्रिया सिंह, सुहैल चंडोक।

हिंदी कमेंट्री - ओवैस शाह, जहीर खान, सुरेश रैना, अनिल कुंबले, रॉबिन उथप्पा, पार्थिव पटेल, आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा, आकाश चोपड़ा, निखिल चोपड़ा, सबा करीम, अनंत त्यागी, रिद्धिमा पाठक, सुरभि वैद, ग्लेन सलधाना।

बता दें कि आईपीएल 2023 में आज 7 वां मुकाबला खेला जाएगा जहां दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की टीमें आपस में भिड़ेगी। मुकाबला दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article