शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में होगा निशुल्क कोरोना जांच

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में होगा निशुल्क कोरोना जांच

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब कोरोना जांच निशुल्क होगी। शिवराज कैबिनेट बैठक में इस फैसले पर मुहर भी लगी है। इसकी पुष्टि खुद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की है। निशुल्क कोरोना का टेस्ट फैसला मंत्रालय ​के हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जितने भी टेस्ट होंगे निशुल्क होंगे। एक महीने में 3 हजार 700 आक्सीजन बैड बढ़ाएंगे और 564 ICU के बैड बढ़ाएंगे। आईसीयू बैड की संख्या 2388 होगी।

ग्वालियर जबलपुर में भी बिस्तर की संख्या बढ़ेगी
कैबिनेट बैठक राज्य सरकार ने तय किया है कि कोरोना के जितने भी टेस्ट होंगे निशुल्क होंगे भले ही इसके लिए फीवर क्लीनिक की संख्या बढ़ानी पड़े। कैबिनेट में तय किया गया कि एक महीने में तीन हजार 700 आक्सीजन के बैड बढ़ाएंगे। 564 आईसीयू के बैड बढ़ाएंगे। आक्सीजन बैड की संख्या 11700 की जाएगी। आईसीयू बैड की संख्या 2388 होगी। इतना ही नहीं ग्वालियर जबलपुर में भी बिस्तर की संख्या बढ़ेगी।

प्रचार प्रसार करेगा विभाग
कैबिनेट बैठक ये भी कहा गया कि अनलॉक की वजह से कोरोना तेजी से फैल रहा है। सावधानियों के लिए नगरीय प्रशासन विभाग प्रचार प्रसार करेगा। कोरोना को रोकने ​के लिए बसों के भीतर लोग मास्क लगाकर यात्री बैठेंगे। आक्सीजन की व्यवस्थाओं के लिए भी राज्यों से बात की है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article