Advertisment

कोरोना वायरस हॉपस्पॉट बना चेन्नई का आलीशान होटल, 85 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

चेन्नई, दो जनवरी (भाषा) चेन्नई के ग्विंडी में स्थित ''आईटीसी ग्रैंड चोला'' होटल में बीते साल 15 दिसंबर से अब तक लगभग 85 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें होटल कर्मचारी भी शामिल हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।

Advertisment

उन्होंने कहा कि अब तक 609 लोगों के नमूने लिये जा चुके हैं, जिनमें से 85 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने कहा कि इसके बाद ग्रेटर चेन्नई निगम को होटल में ठहरे सभी मेहमानों की जांच करने का निर्देश दिया गया है।

होटल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि होटल में अधिकारियों द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। इसके अलावा अधितकम दूरी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये होटल की केवल 50 प्रतिशत क्षमता का ही इस्तेमाल किया जा रहा है।

Advertisment

राधाकृष्णन ने बताया कि होटल में संक्रमण का पहला मामला 15 दिसंबर को सामने आया था जब एक शेफ के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। 31 दिसंबर 2020 को 16 जबकि एक जनवरी 2020 को 13 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए।

उन्होंने कहा, ''होटल और उसके आसपास स्थित कर्मचारियों के आवास से अब तक 609 लोगों के नमूने लिये जा चुके हैं। 85 लोग अब त क संक्रमित पाए जा चुके हैं। उनमें हल्के लक्षण दिखाई दिये हैं और इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।''

भाषा जोहेब माधव

माधव

Advertisment
चैनल से जुड़ें