Advertisment

कोरोना वायरस: ठाणे में संक्रमण के 379 नए मामले आए सामने, पांच और लोगों की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

ठाणे (महाराष्ट्र), चार जनवरी (भाषा) ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 379 नए मामले सामने आने के बाद यहां अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,44,250 हो गई है।

Advertisment

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार को संक्रमण के 379 नए मामले सामने आए और पांच लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही संक्रमण के कारण जिले में मारे गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,979 हो गई है।

उन्होंने बताया कि जिले में संक्रमण के कारण मृत्यु दर 2.45 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि अब तक कुल 2,34,398 लोग संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और इसके साथ ही जिले में लोगों के स्वस्थ होने की दर 95.97 प्रतिशत हो गई है।

उन्होंने बताया कि जिले में 3,873 संक्रमित लोग अभी उपचाराधीन हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि ठाणे के पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमण के कुल 44,367 मामले सामने आ चुके हैं और 1,188 लोगों की मौत हो चुकी है।

Advertisment

भाषा सिम्मी नरेश

नरेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें