Corona Update : प्रदेश में 24 घंटे में 21 नए केस, एक्टिव केसों की संख्या हुई 161

Corona Update : प्रदेश में 24 घंटे में 21 नए केस, एक्टिव केसों की संख्या हुई 161

corona

भोपाल। प्रदेश में ठंड के Corona Update साथ—साथ कोरोना का असर भी दिखाई देने लगा है। बीते 24 घंटों में शहर में एक बार फिर 21 नए मरीज सामने आए हैं। जिसमें इस बार इंदौर में सबसे अधिक केस सामने आए हैं। दूसरे नंबर पर भोपाल में है जहां बीते 24 घंटों में 6 केस सामने आए। इसके अलावा ओमीक्रोन को लेकर भी प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना जांच जरूरी कर दी गई है। शनिवार को 60 हजार लोगों की कोरोना जांच की गई। रिकवरी रेट 98% से अधिक है।

मध्यप्रदेश में एक बार फिर कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में 13 दिन बाद 20 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शनिवार को 24 घंटे में 21 नए पॉजिटिव आए हैं। सबसे ज्यादा इंदौर में 8 केस हैं। भोपाल में 6, रायसेन में 2 और जबलपुर-होशंगाबाद-सागर-बैतूल, सिंगरौली में 1-1 पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 161 पहुंच गई है। इससे पहले प्रदेश में 25 नवंबर को 23 केस मिले थे। 28 नवंबर को 20 केस आए थे।

इस शहर में इतने एक्टिव केस —

  • प्रदेश में 24 दिन में 372 संक्रमित मिल चुके हैं।
  • इनमें सबसे ज्यादा भोपाल में 162 और इंदौर में 130 केस शामिल हैं।
  • भोपाल में अभी 76 एक्टिव केस हैं। इनमें 34 होम आइसोलेशन में और 42 अस्पताल में भर्ती हैं।
  • इंदौर में 54 एक्टिव मरीज हैं।
  • प्रदेश में 7 लाख 93 हजार 350 कोरोना संक्रमित हो अब तक मिल चुके हैं।
  • इनमें से 7 लाख 82 हजार 660 लोग ठीक हो चुके हैं।
  • कोरोना के कारण 10 हजार 529 की जान जा चुकी है।
  • शनिवार को 60 हजार लोगों की कोरोना जांच की गई। रिकवरी रेट 98% से अधिक है।
Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password