/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/man-satna.jpg)
सतना। प्रदेश में कोरोना महमारी अपने प्रचंड दौर में है। प्रदेशभर में रोजाना हजारों नए मरीज सामने आ रहे हैं। कई लोग रोजाना कोरोना संक्रमण के कारण काल के गाल में समा रहे हैं। सतना के जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मनीष शर्मा की भी कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। वह सतना के बिरला अस्पताल में भर्ती थे। मनीष की पिछले दिनों कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार को वह कोरोना से जंग हार गए। 50 वर्षीय मनीष शर्मा सतना जिले में कांग्रेस के सक्रिय और वरिष्ठ नेता थे। बता दें कि प्रदेश में कोरोना महामारी लगातार बढ़ती जा रही है।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के बताई जानकारी के अनुसार 24 घंटे में 8998 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 40 लोगों ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ा है। कोरोना के मामलों में मप्र में यह अब तक का सबसे बड़ा उछाल है। प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले इंदौर से आए हैं। यहां मंगलवार को 1552 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद राजधानी संक्रमण के मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां 1456 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद ग्वालियर में 576 और जबलपुर में 552 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 19.3% हो गया है। यह सोमवार को 16.9% था। अब मंगलवार के दिन हर 100 टेस्ट में से 20 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। संक्रमण के इस रेट ने सरकारी की भी नींद उड़ा रखी है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us