Advertisment

Corona Positive: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

author-image
Shreya Bhatia
Corona Positive: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

लखनऊ। (भाषा) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। शर्मा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बुधवार को देर रात ट्वीट में कहा 'आज मेरी और मेरी पत्नी के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आयी है, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। हम अपने आपको घर में ही पृथक-वास में करके चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहे हैं।' उपमुख्यमंत्री ने कहा 'मेरा आग्रह है कि पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, वे भी जाँच करा लें और कोविड दिशा-निर्देश का अक्षरशः अनुपालन करें।' गौरतलब है कि हाल में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन भी कोविड-19 से संक्रमित हुए थे।

Advertisment

Advertisment
चैनल से जुड़ें