/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/corona-1-3-2.jpg)
अमरावती। भाषा) आंध्र प्रदेश में आज कोविड-19 के 3042 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,05,170 हो गयी, जबकि 28 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 12,898 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी। बुलेटिन के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 4,346 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 18,51,062 हो गयी। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 33,230 हो गयी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us