Advertisment

Iqbal Singh Bains : MP के मुख्य सचिव हुए कोरोना संक्रमित, प्रदेश के सभी जिलों में निकल रहे कोरोना के मरीज

author-image
Bansal News
Iqbal Singh Bains : MP के मुख्य सचिव हुए कोरोना संक्रमित, प्रदेश के सभी जिलों में निकल रहे कोरोना के मरीज

भोपाल। प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। अब प्रदेश के MP chief secretary मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस Iqbal Singh Bains भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव होम आइसोलेशन रह कर इलाज करा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव आइसालेशन में रहकर ही सभी बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं।

Advertisment

उधर प्रदेश के अलीराजपुर जिले में भी कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का निधन का हो गया है। पिछले दिनों वह कोरोना संक्रमित हो गईं थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। करीब 15 दिनों के इलाज के बाद भूरिया ने दम तोड़ दिया। कलावती भूरिया कांग्रेस की बड़ी महिला नेता थी। वह अलीराजपुर विधानसभा सीट से 2018 में कांग्रेस की तरफ से विधायक बनीं थीं। इससे पहले भी वह झाबुआ जिला पंचायत से चार बार अध्यक्ष रह चुकीं हैं।

Advertisment
चैनल से जुड़ें