Viral News: 7 लोगों को कोरोना मृतकों की सूची में किया शामिल, अब दे रहे जिंदा होने का प्रमाण!

Viral News: 7 लोगों को कोरोना मृतकों की सूची में किया शामिल, अब दे रहे जिंदा होने का प्रमाण!

सीधी। प्रदेश के सीधी जिले में कोरोना से मरने वालों की एक सूची सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस सूची में जिंदा लोगों का नाम कोरोना मृतकों में शामिल कर दिया गया है। अब जिंदा लोग अपने जिंदा होने का प्रमाण देते घूम रहे हैं। कुल सात लोगों के नाम को इस सूची में शामिल किया गया है। दरअसल यहां सोशल मीडिया पर एक सूची वायरल हो रही थी। इस सूची में कोरोना महामारी के कारण मरने वाले लोगों के नाम शामिल थे। इस सूची में अपना नाम देखकर सात लोगों को झटका लगा है। दरअसल इन मरीजों में से कुछ को कोरोना संक्रमण होने के बाद होम आईसोलेट किया गया था। वहीं इस सूची के बाद जिम्मेदार अधिकारी अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं।

यह है इस सूची में…
दरअसल सीधी जिले के कार्यालय खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरिया की यह सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस सूची में कुल 17 मरीजों की जानकारी लिखी हुई है। इसमें से सात लोगों का नाम मृतकों में शामिल है। जबकि ये सात लोग जिंदा हैं। इस लिस्ट में अपना नाम मृतकों में देखकर लोग खुद ही चौंक गए हैं। इस लिस्ट में संत बहादुर सिंह, रामनाथ शर्मा, संजय सिंह, अनुज सिंह, अमित सिंह, संजू केवट और अभिषेक सिंह का नाम शामिल है। ये सभी लोग जिंदा हैं। यह सूची सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password