Advertisment

Corona in Rajasthan: नहीं थम रहा कोरोना को कहर,24 घंटे में संक्रमण के 16,487 मामले आए सामने, 160 लोगों की मौत

Corona in Rajasthan: नहीं थम रहा कोरोना को कहर,24 घंटे में संक्रमण के 16,487 मामले आए सामने, 160 लोगों की मौत, Corona in Rajasthan 16487 cases of infection were reported in 24 hours 160 people died

author-image
Shreya Bhatia
Corona Virus: प्रदेश में नहीं थम रहा कोरोना का तांडव, 24 घंटे में कोरोना के 1930 नए मामले, 68 की गई जान

जयपुर। (भाषा) राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 16,487 नये मामले सामने आये जबकि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से 160 और मरीजों की मौत हो गयी । चिकित्सा विभाग ने इसकी जानकारी दी । चिकित्सा विभाग की जानकारी में कहा गया है कि राज्य में संक्रमण के अभी 203017 मामले उपचाराधीन हैं और इस घातक वायरस से अब तक कुल 5,825 लोगों की जान जा चुकी है।

Advertisment

3,499 और मरीज ठीक हुए

चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में बीते चौबीस घंटे में 16,487 और संक्रमित मिले है। इसमें राजधानी जयपुर में 2918, जोधपुर में 1915, उदयपुर में 1014, कोटा में 945, अलवर में 906, भरतपुर में 877, बीकानेर में 508,चूरू में 503, भीलवाडा में 501 नये रोगी शामिल है। इसके अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में इस दौरान 13,499 और मरीज ठीक हुए।

Advertisment
चैनल से जुड़ें