Corona in MP: प्रदेश कम हुई कोरोना की रफ्तार, एक दिन में मिले 1181 मरीज, अबतक दो लाख 7 हजार से अधिक हुए स्वस्थ

Covid19 in MP: भोपाल में मिले कोरोना के 317 नए मरीज, प्रदेश में 2 लाख 15 हजार से ज्यादा लोग हुए संक्रमित

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus in Madhya Pradesh) की रफ्तार पिछले कुछ दिनों से कम होती दिखाई दे रही है। संक्रमित मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। प्रदेश में अब तक दो लाख सात हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1181 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में मरीजों की कुल संख्या 2 लाख 23 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं मृतकों का आंकड़ा 3404 हो गया है।

12 हजार से अधिक सक्रिय मामले
मध्य प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के कुल दो लाख 23 हजार 578 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से दो लाख 7337 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 12 हजार 837 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश का इंदौर जिला कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। इसके बाद राजधानी भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, खरगोन, उज्जैन, रतलाम, धार, रीवा और होशंगाबाद प्रभावित हैं।

भोपाल में 219 नए मरीज मिले
राजधानी भोपाल (Coronavirus in Bhopal) में बीते 24 घंटे में कोरोना के 219 नए मरीज मिले हैं। जबकि बीते छह दिनों का आंकड़ा देखा जाए तो इस दौरान 1697 मामले सामने आए हैं। वहीं इंदौर में 427 नए केस सामने आए हैं। भोपाल में अब तक 35 हजार 907 मरीज पाए जा चुके हैं, इनमें से 541 की मौत हो चुकी है जबकि 32 हजार 168 मरीज ठीक हुए हैं।

इंदौर में 800 से ज्यादा की मौत
वहीं इंदौर (Coronavirus in Indore) में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 48 हजार 697 हो गई है, जबकि 43 हजार 294 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इंदौर में कोरोना की चपेट में आने से कुल 811 लोगों की जान जा चुकी है।

MP Weather: मध्य प्रदेश में बदला मौसम, भोपाल समेत कई इलाकों में बूंदाबांदी, बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article