Advertisment

Corona: अगर आप कोरोना से ठीक हो गए हैं तो जरूर कराएं ये टेस्ट, वरना हो सकते हैं परेशान

Corona: अगर आप कोरोना से ठीक हो गए हैं तो जरूर कराएं ये टेस्ट, वरना हो सकते हैं परेशानCorona: If you are cured of corona, then do these tests, otherwise it may be troubling nk

author-image
Bansal Digital Desk
Corona: अगर आप कोरोना से ठीक हो गए हैं तो जरूर कराएं ये टेस्ट, वरना हो सकते हैं परेशान

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचाया हुआ है। लोग अस्पताल से लेकर ऑक्सीजन तक के लिए भटक रहे हैं। देश में हर रोज तीन लाख से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। हालात ये है कि वायरस का नया म्यूटेंट RTPCR टेस्ट को भी चकमा दे रहा है। मरीज पॉजिटिव होता है लेकिन टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आ रहे हैं। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। अगर आप कोरोना से ठीक हो गए हैं तो जरूरी है कि आप कुछ टेस्ट करवाएं, जिससे पता लग सके कि आपके शरीर में वायरस ने कितना नुकसान किया है।

Advertisment

एंटीबॉडी टेस्ट

डॉक्टरों की मानें तो वायरस शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचाता है। खास कर हमारे फेफड़ों और इम्यून सिस्टम पर हमला करता है। ऐसे में जरूरी है कि आप कोरोना से ठीक होने के बाद एंटीबॉडी टेस्ट कराएं। इस टेस्ट से ये पता लगता है कि आपके बॉडी की एंटी बॉडीज की क्या हालत है। यह टेस्ट कोरोना से ठीक होने के दो हफ्ते बाद करवाना चाहिए।

CBC टेस्ट

CBC Test यानी कम्प्लीट ब्लड काउंट टेस्ट। इसे शरीर में अलग-अलग कोशिकाओं की जांच के लिए किया जाता है। ताकि मरीज को ये अंदाजा हो जाए कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ उनका शरीर कैसी प्रतिक्रिया कर रहा है। कोरोना से ठीक होने के बाद लोगों को ये टेस्ट जरूर करवाना चाहिए।

शुगर टेस्ट

इन दो टेस्टों के अलावा शुगर और कॉलेस्ट्रोल टेस्ट भी बेहद जरूरी है। खासकर जो डायबिटीज़ के पेसेंट हैं उन्हें ये टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। क्योंकि कई बार कोरोना के दौरान लोगों के शरीर में शुगर का लेवल बढ़ जाता है। ऐसे में उन्हें ठीक होने के बाद शुगर टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। वहीं अगर आप अधिक गंभीर लक्षणों वाले रोगी हैं तो आपको क्रिएटिनिन, लिवर और किडनी फंक्शन टेस्ट भी करवाने चाहिए।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें