Advertisment

IPL 2021: कोरोना ने किया खेल खराब, कोच लक्ष्मीपति बालाजी समेत CSK के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव

IPL 2021: कोरोना ने किया खेल खराब, कोच लक्ष्मीपति बालाजी समेत CSK के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव , Corona did poorly three members of Chennai Super Kings came positive in IPL 2021

author-image
Shreya Bhatia
IPL 2021: कोरोना ने किया खेल खराब, कोच लक्ष्मीपति बालाजी समेत CSK के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) पर कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तीन सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।रिपोर्ट के मुताबिक, सीएसके के CEO काशी विश्वनाथन, बॉलिंग कोच एल बालाजी और बस क्लीनर की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि टीम के बाकी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव है।

Advertisment

आईपीएल पर बढ़ा संकट आ सकता है

बता दें कि चेन्नई टीम के सदस्यों का कोरोना का टेस्ट रविवार को किया गया था। लेकिन सोमवार को उनके परीक्षण का नतीजा निगेटिव आया। बीसीसीआई के एक शीर्ष सूत्र ने उनके मामले को ‘गलत पॉजिटिव’ घोषित किया है। बता दें कि अगर कोरोना वायरस तेजी से फैल गया तो आईपीएल पर बढ़ा संकट आ सकता है।

KKR के दो खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के दो खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और सीम गेंदबाज संदीप वॉरियर कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इसके चलते अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सोमवार को होने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मैच को रिशेड्यूल कर दिया गया है।

Advertisment

CSK के स्टाफ 10 दिन तक आइसोलेशन में रहेंगे
CSK के तीनों स्टाफ को अब 10 दिनों तक टीम बबल से बाहर आइसोलेशन में रहना होगा। इसके बाद बबल में एंट्री से पहले दो निगेटिव टेस्ट लाने होंगे। बालाजी, मुंबई के खिलाफ हुए मैच में डग आउट में भी मौजूद थे। 5 मई को टीम को राजस्थान के खिलाफ मैच खेलना है। ऐसे में इस मैच के भी आगे बढ़ने की संभावना है।

इन खिलाड़ियों ने बीच में छोड़ा IPL

बता दें कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। ऐसे में कोरोना काल में आईपीएल के आयोजन पर सवाल उठ रहे हैं। भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एंड्रयू टाय, एडम जैम्पा और केन रिचर्डसन टूर्नामेंट छोड़ चुके हैं। वहीं इंग्लैंड के खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन भी बायो बबल की थकान का हवाला देते हुए अपने देश वापस लौट गए हैं।  ICC के एलीट पैनल ऑफ़ अंपायर्स में शामिल नितिन मेनन और ऑस्ट्रेलियाई पॉल रिफ़ेल भी आईपीएल से हट गए हैं। वहीं भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने परिवार के सदस्यों के कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद टूर्नामेंट से ब्रेक लिया है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें