Corona Curfew: प्रदेश के इस जिले में 26 अप्रैल तक बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू, बिना मास्क के बाहर निकले तो खानी पड़ेगी जेल की हवा

Lockdown In Bhopal: राजधानी में फिर बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, 10 मई तक जारी रहेंगी पाबंदियां...

देवास। प्रदेश में कोरोना के कहर से हाहाकार मची है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में नए मरीज सामने आ रहे हैं। मरीजों से अस्पताल पटे पड़े हैं। आम से लेकर खास तक कोई भी कोरोना के कहर से अछूता नहीं है। इसको लेकर सरकार लगातार सख्ती तेज कर रही है। अब प्रदेश के देवास जिले में कोरोना कर्फ्यू बढ़ाकर 26 अप्रैल तक कर दिया गया है। यहां पुलिस को सख्ती से कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि सुबह 7 बजे से 10 बजे तक इसकी ढील रहेगी।

इस दौरान लोग अपनी जरूरत की चीजें खरीद सकेंगे। जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी ने इसका फैसला लिया है। गौरतलब है कि यह तीसरी बार है जब यहां कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया गया है। यहां व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है। रेमडेसेवियर इंजेक्शन के हिसाब की भी सूची जारी की जाएगी। वहीं शहर में बेहजह घूमने वालों को अस्थाई जेल में 4 घंटे तक बंद भी किया जाएगा।

रविवार को सामने आए 96 नए मरीज...
बता दें कि देवास में रविवार को 96 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसको लेकर प्रशासन अब सख्ती बढ़ाने के मूड में दिख रहा है। इसका जिम्मा पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस को सख्ती से कोरोना कर्फ्यू के पालन के आदेश दिए गए हैं। सुबह 7 से 10 बजे तक छूट रहेगी। इस दौरान लोग अपनी जरूरत की चीजें खरीद सकेंगे। बता दें कि पहले यहां 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक का लॉकडाउन लगाया गया था। इसके बाद 11 अप्रैल से 19 अप्रैल तक इसे बढ़ा दिया गया था।

अब 17 अप्रैल को जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में यह फैसला लिया गया है कि 26 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ दिया गया है। बता दें कि मंत्री ऊषा ठाकुर को जिले का कोविड प्रभार दिया गया है। बता दें कि प्रदेश सहित पूरे देश में कोरोना महामारी का कहर बरस रहा है। रोजाना दर्जनों मरीज कोरोना महामारी के दंश के कारण दम तोड़ रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह ने भी रविवार को जनता को संबोधित किया था। इस संबोधन में सीएम ने जनता से कोरोना की चेन तोड़ने में लोगों से मदद मांगी है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि यह भयानक समय है। हमें इस समय बेहद सतर्क रहना है और कोरोना की चेन को तोड़ना है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article