Corona Curfew Alirajpur : अलीराजपुर में आज शाम 6 बजे से लगेगा कोरोना कर्फ्यू,19 अप्रैल तक रहेगा लागू

अलीराजपुर से यातेंद्र सोलंकी की रिपोर्ट
भोपाल। रीवा, रायसेन के बाद अब अलीराजपुर में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। यहां आज शाम 6 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक का कोरोना कर्फ्यू रहेगा। कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने यह फैसला लिया है।
बताया जा रहा है कि जिला क्राइसिस कमेटी ने दो दिन पूर्व बैठक में चर्चा इस बात की चर्चा की थी,जिसके बाद आज कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने ये फैसला लिया। कोरोना कर्फ्यू को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने कोरोना कर्फ्यू को लेकर आज दोपहर को जारी आदेश में बताया में बताया कि मेडिकल स्टोर्स, स्वस्थ सेवाएं जैसी अनेक आवश्यक सेवाओं पर छुट रहेगी।
प्रदेश में 9720 नए पॉजिटिव केस मिले
मध्य प्रदेश में 13 अप्रैल को 51 मौतें दर्ज की गई। जो अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें हैं। बताया जा रहा है कि इसके पहले 23 सितंबर 2020 एमपी में 45 मौतें दर्ज की गई थीं। वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में 9720 नए पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि एक्टिव केस का आंकड़ा 49551 पहुंच गया है।
मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही
इतना ही नहीें अब प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। यहां तक कि श्मशान में शवों की लाइन लगी है। अंतिम संस्कार के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ा रहा है। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की जान जा रही है,लेकिन सरकार ऑक्सीजन की कमी की बात को बार बार नकार रहीं है।