DD News Logo: दूरदर्शन का भगवाकरण हो गया, DD News के नारंगी Logo पर जमकर हो रही राजनीति

DD News Logo Controversy News: नेशनल न्यूज ब्रॉडकास्टर डीडी न्यूज के लोगो का रंग बदल गया है। इसको लाल की जगह नारंगी कर दिया गया है।

DD News Logo: दूरदर्शन का भगवाकरण हो गया, DD News के नारंगी Logo पर जमकर हो रही राजनीति

DD News Logo Controversy News: नेशनल न्यूज ब्रॉडकास्टर DD News के logo (DD News Logo) का रंग बदल गया है। इसको लाल की जगह नारंगी कर दिया गया है।

साथ ही नए लोगो में हिंदी में ‘न्यूज’ शब्द भी लिखा हुआ है।

https://twitter.com/DDNewslive/status/1780078000710553700?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1780078000710553700%7Ctwgr%5E38f1d58dde82117816ea4d15d8834a4fcb42113b%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.oneindia.com%2Fnews%2Findia%2Fdoordarshan-logo-controversy-after-colour-change-red-to-saffron-opposition-fire-why-dd-logo-change-915963.html

DD News के official x handle से पोस्ट कर इसकी जानकारी दी गई है। रंग बदलने पर विपक्ष के नेता और Prasar Bharti के पूर्व अधिकारी सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

क्यों बदला गया DD News का Logo?

दूरदर्शन के अंग्रेजी समाचार चैनल DD News ने हाल ही में X पर एक नया प्रमोशनल वीडियो (Promotional Video)साझा कर लोगो बदलने की जानकारी दी है। चैनल (Channel) ने कहा, ''हालांकि हमारे मूल्य वही हैं, हम अब एक नए अवतार में आपके सामने आए हैं।

एक ऐसी समाचार यात्रा के लिए तैयार हो जाइए जो पहले कभी नहीं देखी होगी। अब आपको नए DD News का अनुभव मिलेगा।''

पूर्व बॉस ने किया तंज

https://twitter.com/jawharsircar/status/1780917472222187688?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1780917472222187688%7Ctwgr%5E7f0981c2e7c9abf4d8dc379556380faea11ba458%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.thelallantop.com%2Fnews%2Fpost%2Fdoordarshan-changes-logo-color-from-red-to-saffron-opposition-allegations-on-bjp-for-this-change

दूरदर्शन के Parent Organization के पूर्व प्रमुख और Trinamool MP जवाहर सरकार ने भी कहा कि चुनाव से ठीक पहले दूरदर्शन के लोगो का "भगवाकरण" देखकर दुख हुआ।

उन्होंने एक ऑनलाइन पोस्ट (online post) में कहा, "नेशनल ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन ने अपने ऐतिहासिक फ्लैगशिप (historical flagship)  लोगो को भगवा रंग में रंग दिया है!

इसके पूर्व CEO के रूप में, मैं इसके भगवाकरण (saffronization) को चिंता के रूप में देख रहा हूं और महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि यह अब प्रसार भारती नहीं- यह प्रचार भारती है। "

प्रसार भारती के CEO बोले- रंग नारंगी है, भगवा नहीं

उधर, दूरदर्शन के फैसले का बचाव करते हुए Prasar Bharti के CEO गौरव द्विवेदी ने कहा कि नारंगी रंग का नया लोगो देखने में आकर्षक है और यह बदलाव विजुअल एस्थेटिक (visual aesthetic) को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

लोगो के रंग पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि इसका रंग नारंगी है न कि भगवा।

उन्होंने आगे बताया,

सिर्फ लोगो में ही बदलाव नहीं हुआ है, बल्कि हमने DD के पूरे लुक और फील को अपग्रेड (Upgrade)  किया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण (unfortunate) है कि लोग इस बारे में अर्नगल टिप्पणी (Erngal Comment) कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए ये भी बताया कि पिछले छह-आठ महीने से DD के लुक और फील को बदलने पर काम चल रहा था।

भाजपा नेता बोले- कांग्रेसी भगवा और हिंदुओं से घृणा करते हैं

उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- भगवा से इतनी नफरत है इन लोगों को। भगवा रंग का आनंद ये लोग नहीं ले सकते। ये लोग सिर्फ तुष्टिकरण (Appeasement)करने वाले लोग है।

वहीं आंध्र प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष ने कहा- जब दूरदर्शन 1959 में लॉन्च किया गया था, तो इसका Logo भगवा था।

https://twitter.com/SVishnuReddy/status/1781260138181214654?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1781260138181214654%7Ctwgr%5E7f0981c2e7c9abf4d8dc379556380faea11ba458%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.thelallantop.com%2Fnews%2Fpost%2Fdoordarshan-changes-logo-color-from-red-to-saffron-opposition-allegations-on-bjp-for-this-change

सरकार ने मूल लोगो को ही अपनाया है, तो लिबरल्स (Liberals) और कांग्रेस नाराजगी जता रहे हैं। यह स्पष्ट करता है कि वे भगवा और हिंदुओं के प्रति घृणा रखते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article