Advertisment

मतदाता सूची जांच के दौरान विवाद, गोलीबारी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

एटा (उप्र) 10 जनवरी (भाषा) एटा जिले में मतदाता सूची की जांच के दौरान रविवार को हुए विवाद में गोली चलने की घटना की सूचना मिली है। पुलिस के अनुसार अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम ढैंकी मजरा भड़ेरा में मतदाता सूची में दावा आपत्ति के बाद बूथ लेबल अधिकारी (बीएलओ) मनोज कुमार राजस्‍व टीम के साथ जांच के लिए पहुंचे थे।

बीएलओ के अनुसार, ''जांच के दौरान ही करीब दर्जन भर लोगों ने आकर पत्रावली छीनने और फाड़ने का प्रयास किया और जब उन्‍होंने विरोध किया तो उन पर गोली चलायी गई।’’

इस संदर्भ में कोतवाली देहात के वरिष्‍ठ पुलिस उप निरीक्षक एनडी तिवारी ने बताया, ''प्रधान के रिश्तेदार बीएलओ द्वारा फर्जी तरीके से 200 से 250 वोटरों का नाम मतदाता सूची से कटवा दिये जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी के आदेश पर एक टीम जांच करने गई थी और उसी दौरान विवाद हुआ है। उसी समय किसी व्यक्ति ने ओट से गोली चलायी। अभी तक थाने में किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर प्राप्त होने पर घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।''

Advertisment

जबकि बीएलओ मनोज कुमार थाने में तहरीर दिये जाने का दावा कर रहे हैं।

भाषा सं आनन्‍द अर्पणा

अर्पणा

Advertisment
चैनल से जुड़ें