Congress Win Himachal Pradesh: कांग्रेस बना हिमाचल का राजा ! 40 सीटों पर जमाया कब्जा, खड़गे बोले- भारत जोड़ो यात्रा का असर

Congress Win Himachal Pradesh: कांग्रेस बना हिमाचल का राजा ! 40 सीटों पर जमाया कब्जा, खड़गे बोले- भारत जोड़ो यात्रा का असर

शिमला/नयी दिल्ली। Himachal Pradesh Assembly Election Result 2022 Live इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर विधानसभा की सभी 68 सीटों में से कांग्रेस ने 40 सीटों पर कब्जा जमाया है। बताया जा रहा है कि, भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अभी तक 7 सीटों पर जीत दर्ज़ की है और 18 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 5 सीट पर जीत दर्ज़ कर 35 सीटों पर आगे है। बता दें कि, आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है।  जिसके लिए मतदान केंद्र पर सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान

आपको बताते चलें कि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बयान देते हुए कहा कि,  हिमाचल प्रदेश हम जीते हैं उसके लिए हम मतदाताओं को धन्यवाद करता हूं। हमारे प्रेक्षक जा रहे है और वह तय करेंगे की राज्यपाल से कब मिलना है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और प्रियंका गांधी को धन्यवाद देते हैं क्योंकि उनकी वजह से हम जीते हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान

आपको बताते चलें कि, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, हिमाचल प्रदेश में बड़ी जीत हुई है। वहां की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया है। (मल्लिकार्जुन) खड़गे जी के अध्यक्ष बनने की बाद यह पहली जीत है और प्रियंका जी ने भी खूब प्रचार किया। यह जीत वहां के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं की जीत है।

जानें अपडेट

  • चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों में से एक विधानसभा सीट पर कांग्रेस आगे है।

publive-image

  •  नवीनतम आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार भाजपा 8 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 6 सीटों पर है, मतगणना जारी है।
  • नवीनतम आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार भाजपा 13 सीटों पर, निर्दलीय 2 पर और कांग्रेस 11 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है।
  • चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार भाजपा 20 सीटों पर, निर्दलीय 2 पर और कांग्रेस 13 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है।
  • चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार भाजपा 31 सीटों पर, कांग्रेस 23 और निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है।
  • हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर अपने निर्वाचन क्षेत्र सेराज में कुल 14,921 मतों से आगे चल रहे हैं।चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार भाजपा 31 सीटों पर, कांग्रेस 23 और निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है।
  • आपको बताते चलें कि, चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार भाजपा 20 सीटों पर, निर्दलीय 2 पर और कांग्रेस 13 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है।
  • चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार भाजपा 30 सीटों पर, कांग्रेस 34 और निर्दलीय 4 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है।

  •  चुनाव आयोग के अनुसार कांग्रेस बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए 37 सीटों पर आगे चल रही है, भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज़ की और 27 सीटों पर आगे चल रही है। निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है।
  • चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज़ की और 25 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 39 पर और निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है।publive-image

सुबह से शुरू हुआ मतदान

मतपत्रों की गिनती सुबह आठ बजे आरंभ हुई, जबकि ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में दर्ज वोटों की गिनती सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता पर अपनी पकड़ कायम रखने की उम्मीद कर रही है। वहीं, कांग्रेस के लिए हिमाचल में जीत अपने पुनरुद्धार के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में उसने चुनाव में केवल हार का सामना किया है।

आप आजमा रही किस्मत

इसके अलावा, आम आदमी पार्टी (आप) भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रही है। मतगणना के परिणाम से ही स्पष्ट होगा कि हिमाचल प्रदेश में हर पांच साल पर राज बदलने का रिवाज कायम रहेगा या नहीं। पर्वतीय राज्य में बृहस्पतिवार को 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा, जिनमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और पूर्व भाजपा प्रमुख सतपाल सिंह सत्ती शामिल हैं। हिमाचल में 12 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में करीब 76.44 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। राज्यभर से निर्वाचन अधिकारियों को छह दिसंबर तक कम से कम 52,859 (लगभग 87 प्रतिशत) डाक मतपत्र प्राप्त हुए, जो 2017 की तुलना में 17 प्रतिशत अधिक हैं। 2017 में कुल 45,126 डाक मतपत्र मिले थे।

देखें लाइव अपडेट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article