Jan Akrosh Yatra In MP: मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस निकालेगी 'जन आक्रोश यात्रा', जानें किस रूट का किसे बनाया गया प्रभारी?

Jan Akrosh Yatra In MP: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेजी से बढ़ रही है।

Jan Akrosh Yatra In MP: मध्य प्रदेश में आज कांग्रेस निकालेगी 'जन आक्रोश यात्रा', जानें किस रूट का किसे बनाया गया प्रभारी?

Jan Akrosh Yatra In MP: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेजी से बढ़ रही है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों प्रमुख सियासी पार्टियां यात्राओं के सहारे वोटरों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी हैं। इसे लेकर बीजेपी की 'जन आशीर्वाद यात्रा' चल रही है, जिसके विरोध में आज यानी 19 सितंबर से कांग्रेस प्रदेश भर में 'जन आक्रोश यात्रा' शुरू करने जा रही है।

इसका उद्देश्य कांग्रेस द्वारा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 18 साल के शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार को गांव-गांव तक पहुंचाना है।

गांधी चौराहे पर शुभारंभ सभा 

मंदसौर जिले में 'जन आक्रोश रैली' में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, कुणाल चौधरी, कुलदीप इंदौरा, अर्चना जायसवाल सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे। यात्रा 19 सितंबर को भगवान पशुपतिनाथ मंदीर में पूजा-अर्चना के बाद शुरू की जाएगी। मंदसौर के गांधी चौराहे पर शुभारंभ सभा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद जन आक्रोश यात्रा पीपल्यामंडी, मल्हारगढ़ होते हुए नीमच पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम होगा।

इन जगहों से निकलेगी यात्रा

यात्रा 20 सितंबर को नीमच, जावद, मनासा होते हुए गांधीसागर भी आएगी, जहां रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद 21 सितंबर को यात्रा मंदसौर जिले की गरोठ विधानसभा के गांधीसागर से शुरू होकर भानपुरा पहुंचेगी, जहां एक विशाल आमसभा होगी।

इसके बाद यात्रा दुधाखेड़ी माता जी दर्शन के बाद गरोठ, मेलखेड़ा होते हुए सुवासरा विधानसभा के शामगढ़ पहुंचेगी। यहां शामगढ़ के हृदय में स्थित भगवान शिव हनुमान मंदिर पर विशाल आमसभा होगी। उसके बाद यात्रा सुवासरा सीतामऊ होते हुए रतलाम जिले की आलोट विधानसभा में प्रवेश करेगी।

एक साथ सात स्थानों से निकलेगी यात्रा

कांग्रेस अपनी जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत सात स्थानों से करने जा रही है। इनमें मंदसौर, श्योपुर, छतरपुर, सिंगरौली, रीवा, हरदा और बुरहानपुर शामिल हैं। यात्रा के लिए कांग्रेस ने प्रदेश के सात बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। सभी सातों यात्राओं का ये नेता नेतृत्व करेंगे।

प्रभारी और रथ का रूट चार्ट

जीतू पटवारी: मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, आगर-मालवा, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, देवास.

डॉ. गोविंद सिंह: श्योपुर, मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, दतिया, अशोकनगर, गुना.

अरुण यादव: छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, भेापाल.

कमलेश्वर पटेल: सिंगरौली, सीधी, शहडोल, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सतना.

अजय सिंह: रीवा, सीधी, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन.

सुरेश पचौरी: हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, नर्मदापुरम.

कांतिलाल भूरिया: बुरहानपुर, धार, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, खंडवा

ये भी पढ़ें:

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में भारी बारिश से राहत, शुक्रवार के बाद बदल सकता है मौसम का मिजाज़, जानिए अपने शहर का हाल

Aditya-L1: सूर्य मिशन में पृथ्वी की कक्षा परिवर्तन से जुड़ी प्रक्रिया की पूरी, इसरो ने दी ये जानकारी

Noida School Cloesd: 22 सितंबर को सभी स्कूुल रहेगें बंद, मोटोजीपी की वजह से लिया फैसला

Delhi MCD Hospital: जल्द बदलेगी दिल्ली एमसीडी अस्पतालों की सूरत, जानिए महापौर का बयान

Jan Akrosh Yatra In MP, Jan Akrosh Yatra, Congress Jan Akrosh Yatra, Congress Jan Akrosh Yatra in MP, मध्य प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा, जन आक्रोश यात्रा, कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा, मध्य प्रदेश में कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article