Breaking News: धारा 370 बहाल करेगी कांग्रेस! दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तानी पत्रकार से कही यह बड़ी बात...

Breaking News: धारा 370 बहाल करेगी कांग्रेस! दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तानी पत्रकार से कही यह बड़ी बात... Congress will restore Article 370! Digvijay Singh said this big thing to Pakistani journalist...

Breaking News: धारा 370 बहाल करेगी कांग्रेस! दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तानी पत्रकार से कही यह बड़ी बात...

भोपाल। अपना बयानों और ट्वीटस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले मप्र के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में क्लब हाउस की एक चैट के दौरान वह बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं। क्लब हाउस चैट के दौरान दिग्विजय सिंह ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 को लेकर बड़ी बात कह दी है। क्लब हाउस की चैट में दिग्विजय सिंह ने एक पाकिस्तानी पत्रकार से कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो जम्मू कश्मीर में धारा 370 फिर से बहाल करने पर पुर्नविचार करेगी।

भाजपा नेता और पार्टी के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने दिग्विज सिंह के कथित क्लब हाउस चैट का ऑडियो जारी किया है। इस चेट के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अमित मालवीय ने ऑडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि 'क्लब हाउस चैट में, राहुल गांधी के शीर्ष सहयोगी दिग्विजय सिंह एक पाकिस्तानी पत्रकार से कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वे आर्टिकल 370 को निरस्त करने के फैसले पर पुनर्विचार करेंगे। वास्तव में? यही तो पाकिस्तान चाहता है...। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि क्लब हाउस की चेटिंग में पाकिस्तानी पत्रकार भी शामिल थे।

सीएम शिवराज सिंह ने भी दिया बयान...
दिग्विजय सिंह के बयान के बाद अब वह घिरते नजर आ रहे हैं। भाजपा नेता भी दिग्विजय सिंह पर हमलावर हो गए हैं। सीएम शिवराज सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि कश्मीर भारत का मुकुटमणी है, अभिन्न अंग हैय़ ये कांग्रेस ही थी जिसने कश्मीर में धारा-370 लगाने का पाप किया था। हमारे प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार ने धारा-370 हटा दी है। अब देश में दो विधान, दो निशान नहीं हैं। लेकिन कांग्रेस अब फिर पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। उनके नेता दिग्विजय कहते हैं धारा 370 हटाने पर पुर्विचार किया जाएगा? क्या पुनर्विचार करेगी कांग्रेस? क्या फिर धारा-370 थोप के अलगाववाद को हवा देगी? आतंकवाद को प्रश्रय देगी, कांग्रेस का हाथ पाकिस्तान के साथ। यह कांग्रेस की पाकिस्तानी मानसिकता है। जो पाकिस्तान कहता है वही कांग्रेस कहती है। सोनिया जी जवाब दो, देश आपसे जवाब चाहता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article