Congress Leader Passed Away: कांग्रेस के दिग्गज नेता सुरेंद्र सिंह का निधन, कमलनाथ ने ट्वीट कर जताया शोक…

भोपाल। प्रदेश के देवास जिले के दिग्गज कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह जामनोद का निधन हो गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा, “प्रदेश के देवास ज़िले के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र सिंह जामनोद के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।”
प्रदेश के देवास ज़िले के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र सिंह जामनोद के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ।
परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) May 26, 2021
बता दें कि मंगलवार को भाजपा के दिग्गज नेता भुवनेश्वर शर्मा (57) का कोरोना के चलते निधन हो गया। शर्मा बीते 9 मई को कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। मंगलवार को भुवनेश्वर शर्मा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शर्मा के निधन के बाद भाजपा में शोक की लहर है। भुवनेश्वर शर्मा के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। बता दें कि अब तक कई दिग्गज नेता कोरोना की चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं। इससे पहले भाजपा के शाजापुर जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह बैस का निधन हो गया था। बैस भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था।