Congress Rail Roko Andolan: कांग्रेस ने किया आज रेल रोको आंदोलन, संसदीय सचिव ने बोले– उद्योगपतियों के लिए गुजर रही मालवाहक ट्रेन

Congress Rail Roko Andolan: कांग्रेस ने लगातार निरस्त होती ट्रेनों के विरोध में प्रदेशभर में रेल रोको आंदोलन चलाया।

Congress Rail Roko Andolan: कांग्रेस ने किया आज रेल रोको आंदोलन, संसदीय सचिव ने बोले– उद्योगपतियों के लिए गुजर रही मालवाहक ट्रेन

Congress Rail Roko Andolan: छत्तीसगढ़ में चुनावी घमासान के बीच रेल के मुद्दे पर भी सियासत तेज हो गई है। दरअसल कांग्रेस ने लगातार निरस्त होती ट्रेनों के विरोध में प्रदेशभर में रेल रोको आंदोलन चलाया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार जानबूझकर रेलवे के सिस्टम को बर्बाद कर रही है, ताकि इसे निजी हाथों में सौंपा जा सके।

3 सालों में हजारों दफे ट्रेनें निरस्त

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली यात्री ट्रेनें बीते 3 सालों में हजारों दफे निरस्त की गई। इसे लेकर राज्य सरकार की ओर से सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को लगातार पत्र भी लिखे हैं। वही कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और रेलवे प्रशासन के विरोध में रेल रोको आंदोलन किया।

आरटीआई से मिली ये जानकारी

कांग्रेस ने आरटीआई से मिली जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि बीते साढे तीन साल में देशभर में 67 हजार 382 ट्रेनों को रद्द किया गया। साल 2020 में 32 हजार 757 ट्रेनें निरस्त की गई। 2021 में 32 हजार 151 ट्रेनें निरस्त की गई। साल 2022 में 2 हजार 474 ट्रेनें निरस्त की गई। 2023 में अप्रैल तक 208 ट्रेनें निरस्त की गई। वर्तमान में अगस्त में 24 ट्रेनों को निरस्त की गई है।

उद्योगपतियों के लिए मालवाहक ट्रेन गुजर रही: विकास उपाध्याय

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। रेल की बोगियां कम की जा रही है। रेलवे स्टेशन की स्थिति आज बद से बदतर है। पहले सीनियर सिटीजन को डिस्काउंट दिया जाता था। अब वो सब बंद कर दिया गया। उद्योगपतियों के लिए मालवाहक ट्रेन गुजर रही है। यात्री ट्रेनों को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। हम जनता की लड़ाई लड़ रहे, इसलिए आंदोलन कर रहे हैं।

कांग्रेस विकास और आधुनिकीकरण विरोधी: बीजेपी प्रवक्ता

ट्रेनों के रद्द होने को लेकर कांग्रेस के बयानों पर बीजेपी भी हमलावर है। बीजेपी कांग्रेस को विकास और आधुनिकीकरण का विरोधी बता रही है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस विकास, आधुनिकीकरण की विरोधी है। ये चाहते हैं कि देश की जनता पुरानी व्यवस्था पर चलती रहे।

आधुनिकीकरण से मिलेगी तेज गति

आधुनिकीकरण के चलते ट्रेन रद्द हो रही है। आधुनिकीकरण कर ट्रेनों की गति तेज की जाएगी ताकि लोग अपने गंतव्य की ओर जल्दी पहुंच सके। कांग्रेस रूढ़िगत चीजों पर चलती हैं। आप पहले सिटी बस तो चलवा लीजिए फिर आंदोलन कीजिए। आगामी दिनों में रेल ऐसी सरपट दौड़ेगी, जैसे वन्देभारत चल रही।

आखिर कौन जिम्मेदार

चुनावी साल में महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार पर हमला कर रही है। साथ ही अब लगातार रद्द होती यात्री ट्रेनों को भी मुद्दा बना लिया है। हालांकि बीजेपी का कहना है कि आधुनिकीकरण के चलते ट्रेन रद्द हो रही है। कांग्रेस के आरोप और बीजेपी के तर्क में से अब जनता को तय करना है की रद्द होती यात्री ट्रेनों के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है।

ये भी पढ़ें:

Sanatan Dharm Row: यूपी-बिहार के बाद उदयनिधि के खिलाफ मुंबई में भी मामला दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

Religious Places In India:  भारत के 6 सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थान, यहां जाने से आपको मिलेगी शांति और दूर होंगी परेशानियां

Dimple Yadav: सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज की FIR

Aaj Ka Mudda: दिल्ली में दावेदारों की ‘किस्मत’ लॉक, बीजेपी-कांग्रेस की लिस्ट फाइनल, जल्द होगी जारी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article