MP Congress Samvidhan Bachao Rally: ​दिग्विजय सिंह ने कहा-मंच की लड़ाई खत्म करो, मंच पर मैं भी नहीं बैठूंगा

Madhya Pradesh Gwalior Congress Samvidhan Bachao Rally: ग्वालियर से कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली, 5 हजार से अधिक कार्यकर्ता जुटे

MP Congress Samvidhan Bachao Rally

हाइलाइट्स

  • 7 हजार लोगों के जुटने का अनुमान
  • 5 हजार लोगों के लिए कुर्सियां लगाई
  • गर्मी को देखते हुए 40 बड़े कूलर

Congress Samvidhan Bachao Rally: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज यानी 28 अप्रैल, सोमवार को प्रदेश स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। ग्वालियर के वीरांगना लक्ष्मीबाई समाधि स्थल के पास मैदान पर हजारों कार्यकर्ता जुटे।

राज्यसभा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरे कांग्रेसी भाईयों मंच की लड़ाई खत्म करों। मंच पर मैं भी नहीं बैठूंगा, मैं कार्यकर्ताओं के बीच बैठूंगा। बोलने का मौका आएगा तो मंच आऊंगा। ये लड़ाई खत्म करों। कांग्रेस मजबूत है। हमारा संपर्क नहीं है, संवाद नहीं है। संवाद स्थापित कर लीजिए। जिन वर्गों की लड़ाई के लिए हम इकट्ठे हुए हैं, उनका विश्वास प्राप्त कर लकेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सांसद अशोक सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

जिलास्तर पर महंगाई के खिलाफ रैलियां 3 मई से

30 अप्रैल तक संविधान बचाओ रैलियां (Save the Constitution Rallies) आयोजित की जाएंगी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में 28 अप्रैल को ग्वालियर (Gwalior) से शुरुआत की गई। जिसमें जनविरोधी नीतियों (Anti-people policies), महंगाई (inflation), बेरोजगारी (unemployment), कृषि संकट (agricultural crisis) के खिलाफ आवाज उठाएंगे। प्रदेश के सभी जिलों में 3 से 10 मई तक रैलियां निकाली जाएंगी।

विधानसभा क्षेत्र में 11 मई से जनजागरण अभियान

आम लोगों के अधिकारों पर हो रहे हमलों और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग (Abuse constitutional institutions) के खिलाफ 11 से 17 मई तक विधानसभा स्तर पर रैलियां निकाकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र में नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में यह अभियान संपन्न होंगे।

बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर घर-घर संवाद 20 मई से

महंगाई, बेरोजगारी और संवैधानिक अधिकारों के हनन जैसे मुद्दों पर कांग्रेस कार्यकर्ता 20 मई से घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे। 30 मई तक साहित्य वितरित के साथ अभियान का प्रचार और सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से संवाद (Dialogue) स्थापित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article