MP Congress की चौथी Candidate List में 12 नाम, राजगढ़ से दिग्विजय के नाम पर मुहर, जानें कहां से किसे मिला टिकट

MP Congress Candidate: कांग्रेस ने MP की कुल 29 सीटों में से 22 लोकसभा सीटों पर उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है। 1 सीट सपा को दी है।

MP Congress की चौथी Candidate List में 12 नाम, राजगढ़ से दिग्विजय के नाम पर मुहर, जानें कहां से किसे मिला टिकट

   हाइलाइट्स

  • कांग्रेस ने अब तक 22 सीटों पर उम्‍मीदवार उतारे
  • 1 सीट पर महिला उम्‍मीदवार को रीवा से मौका
  • गुना, विदिशा समेत 6 सीटों पर फंसा पेंच

भोपाल। MP Congress Candidate: आखिरकार केंद्रीय चुनाव समिति ने कांग्रेस की चौथी लिस्‍ट जारी कर दी है। हालांकि इसमें भी मध्‍य प्रदेश के 6 नामों को कांग्रेस ने होल्‍ड कर दिया है।

वहीं शनविार देर रात 12 उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

देर रात जारी हुई कांग्रेस की चौथी लिस्‍ट में राजगढ़ लोकसभा सीट से पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्विजय सिंह के नाम पर मुहर लग गई है।

बता दें कि पहले ही दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था।

इस बार कांग्रेस ने भोपाल लोकसभा सीट (MP Congress Candidate) से अरुण श्रीवास्‍तव को बीजेपी के उम्‍मीदवार आलोक शर्मा के सामने चुनावी मैदान में उतारा है। रतलाम सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को टिकट दिया है।

   6 लोकसभा सीटों पर नाम होल्‍ड

MP Congress Candidate List

कांग्रेस ने MP की कुल 29 सीटों में से 22 लोकसभा सीटों (MP Congress Candidate) पर अपने उम्‍मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं एक सीट समाजवादी पार्टी को कांग्रेस ने दी है।

इसके अलावा 6 सीटों पर उम्‍मीदवारों के नामों पर अभी सस्‍पेंस बरकरार है। इनमें गुना, विदिशा, ग्वालियर, मुरैना, खंडवा और दमोह सीट शामिल हैं।

   1991 में आखिरी बार बने थे सांसद

मध्‍य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को राजगढ़ लोकसभा सीट (MP Congress Candidate) से टिकट दिया है। बता दें कि दिग्विजय सिंह 33 साल बाद अपने गढ़ में चुनाव लड़ने के लिए पहुंचे हैं।

दिग्विजय ने आखिरी बार 1991 में राजगढ़ से सांसद बने थे। इसके बाद ही वे 1993 में विधानसभा का चुनाव जीतकर मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री बने थे।

बता दें कि पिछला चुनाव दिग्विजय ने भोपाल लोकसभा सीट से लड़ा था, जहां से उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था।

   सिर्फ एक महिला को टिकट

MP Congress candidate List - neelam mishra

कांग्रेस ने मध्‍य प्रदेश में 22 लोकसभा सीटों (MP Congress Candidate) पर अपने उम्‍मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इन 22 सीटों पर केवल एक ही महिला को टिकट दिया गया है।

शनिवार को जारी की गई लिस्‍ट में रीवा सीट से नीलम अभय मिश्रा को टिकट दिया है। बता दें नीलम मिश्रा रीवा के सिरमौर से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा की पत्नी हैं।

खे खबर भी पढ़ें: MP में पहली बार 3500 Cooperative Society आई RTI Act के दायरे में, जानें कैसे खाद-बीज और उपार्जन Scam पर लगेगा अंकुश

   दो वर्तमान विधायकों को मौका

कांग्रेस की चौथी लिस्‍ट में एमपी में 2 वर्तमान विधायकों को भी लोकसभा (MP Congress Candidate) के चुनावी मैदान में उतारा है।

उज्‍जैन से महेश परमार और शहडोल से फूंदेलाल मार्कों को टिकट दिया है। बता दें कि इससे पहले जारी की गई लिस्‍ट में कांग्रेस ने 3 वर्तमान विधायकों को टिकट दिया है।

अब तक कांग्रेस 5 वर्तमान विधायकों को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतार चुकी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article