नई दिल्ली। (भाषा) कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी की जिसमें उसकी प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रिपुन बोरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवब्रत सैकिया के नाम प्रमुख हैं। पार्टी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक, राज्यसभा सदस्य बोरा को गोहपुर से उम्मीदवार बनाया गया है तो सैकिया अपनी वर्तमान सीट नजीरा से चुनाव लड़ेंगे।
Congress releases a list of 13 candidates for West Bengal Assembly elections pic.twitter.com/9Vi2YkQ47f
— ANI (@ANI) March 6, 2021
असम में कांग्रेस नीत ‘महाजोत’ (महागठबंधन) में एआईयूडीएफ, बीपीएफ, माकपा, भाकपा और आंचलिक गण मोर्चा शामिल हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी 87 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च से तीन चरणों के चुनाव शुरू होगा।
महिलाओं को सरकारी नौकरी में 50 फीसदी आरक्षण का वादा
कांग्रेस ने असम में आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए महिलाओं को सरकारी नौकरी में 50 फीसदी आरक्षण देने का एलान किया है। साथ ही कहा कि यदि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व ‘महाजोत’ गंठबंधन सत्ता में आता है तो रोजगार के लिए एक अलग मंत्रालय का भी गठन किया जाएगा।