Congress Rally in Jaipur: गांधी परिवार की सरकार को घेरने की तैयारी, हुआ महंगाई हटाओ महारैली का आगाज

जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाद्रा रविवार दोपहर यहां पहुंचे। कांग्रेस नेता यहां देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ आज आयोजित महारैली Congress Rally in Jaipur को संबोधित करेंगे। सोनिया गांधी व राहुल गांधी विमान से यहां पहुंचे। हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। वहां से ये नेता एक बस से रैली के आयोजन स्थल विद्याधर नगर स्टेडियम पहुंचे। वहीं प्रियंका गांधी वाद्रा सड़क मार्ग से रैली Mahangai Hatao Rally स्थल पर पहुंचीं।