Advertisment

किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने मप्र में 500 से अधिक स्थानों पर किया प्रदर्शन

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

भोपाल, 15 जनवरी (भाषा) तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदेशभर में 500 से अधिक स्थानों पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisment

मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चन्द्रप्रभाष शेखर ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ छिंदवाड़ा जिले के चैरई में ट्रैक्टर चलाकर किसान आन्दोलन एवं ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए, जबकि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीहोर जिले के बकतरा में ट्रैक्टर रैली में भाग लिया।

प्रदेश भर में जगह-जगह विभिन्न जिलों में पूर्व मंत्रियों एवं कांग्रेस विधायकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

शेखर ने कहा कि प्रदेश में आयोजित प्रदर्शनों में किसानों के साथ जिला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी की।

Advertisment

कमलनाथ ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार को शीघ्र ही बिना शर्त तीनों कृषि कानूनों को रद्द कर किसानों के हित में निर्णय लेना चाहिए। जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलेगा, कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी रहेगी।’’

दिग्विजय ने नए कृषि कानूनों को काला कानून बताया और केन्द्र सरकार से इन्हें वापस लेने की मांग की।

भाषा रावत नेत्रपाल

नेत्रपाल

Advertisment
चैनल से जुड़ें