Congress Protest : थाली, ताली बजा कर पूरे देश में एक साथ महंगाई के विरोध में कांग्रेस करेगी आंदोलन!

नई दिल्ली। महंगाई की मार Congress Protest आम लोगों को साफ दिखाई दे रही है। इसका विरोध करते हुए कांग्रेस द्वारा 31 मार्च को पूरे देश में महंगाई मुक्त भारत आंदोलन शुरू किया जा रहा है। गुरुवार को पूरे भारत में एक साथ कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल अनाज एवं मसालों की महंगाई के खिलाफ जन आंदोलन शुरू करेंगे। आपको बता दें भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इस आंदोलन का शुभारंभ करेंगे।
बहरी सरकार के कानों में उठानी है आवाज
पूरे देश में कांग्रेस एक साथ प्रदर्शन करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार भोपाल में आंदोलन की शुरूआत पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ इसकी शुरुआत करेंगे।
इसमें सभी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न प्रांतों के अलग—अलग क्षेत्रों में बहरी सरकार के कान खोलने की बात कही जा रही है। उनके अनुसार सत्ता पक्ष द्वारा जनता के ऊपर बम की तरह विस्फोट किया जा रहा है। इस महंगाई का विरोध करेंगे। प्रत्येक जिला स्तर पर यह प्रदर्शन एक साथ विरोध किया जायेगा। इसी के साथ जनता से भी महंगाई के दानव को परास्त करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में इन प्रदर्शनों में शामिल होने की अपील की गई है।
शेखर के अनुसार थाली, ताली, घंटा बजाकर सरकार का विरोध जताया जाएगा। मोदी सरकार को जनता की सिसकियां नहीं बल्कि ताली और थाली की आवाज ही सुनाई देती है।
0 Comments