Congress Protest: कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत नेताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन, मोदी सरकार को घेरा

Congress Protest: देशभर में महंगाई का दौर जहां पर फिर बढ़ने लगा है वही पर लगातार 10 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में (Petrol-Diesel Hike Price) इजाफा होते जा रहा है इसे लेकर ही आज केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आज दिल्ली के विजय चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया है।
कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा
इसे लेकर कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने मोदी सरकार की नीतियों पर तंज कसते हुए कहा कि, मोदी सरकार जैसे आम लोगों की जेबों में डाका डाल रहे हैं उसके ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं। 10 दिनों में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाने से मोदी जी ने एक इतिहास बना दिया। 137 दिनों बाद धड़ल्ले से दाम बढ़ रहे हैं। हमारी मांग है कि यह दाम सरकार वापस ले। इसके अलावा कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बढ़ती कीमतों को लेकर कहा है। जिसमें कहा कि, हर दिन पेट्रोल-डीज़ल और अन्य चीज़ों के दाम बढ़ रहे हैं और इसका परिणाम आवश्यक वस्तुओं पर हो रहा है इसलिए आज हम राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहें। कांग्रेस की मांग है कि UPA सरकार के दौरान जो कीमतें थी वो किया जाना चाहिए।
दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने विजय चौक पर पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/IjgLZT9zhq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2022
0 Comments