Congress Protest: कांग्रेस ने निकाली मौन रैली, पुलिस ने बरसाई लाठियां, विधायक समेत कई कार्यकर्ता घायल

Congress Protest: कांग्रेस ने निकाली मौन रैली, पुलिस ने बरसाई लाठियां, विधायक समेत कई कार्यकर्ता घायल congress-protest-congress-took-out-a-silent-rally-police-rained-sticks-many-workers-including-mla-injured

Congress Protest: कांग्रेस ने निकाली मौन रैली, पुलिस ने बरसाई लाठियां, विधायक समेत कई कार्यकर्ता घायल

इंदौर। प्रदेश में कोरोना थमते ही राजनीतिक गतिविधियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। हाल ही में भाजपा की आर्शीवाद यात्रा में हजारों समर्थकों की भीड़ देखने को मिली थी। वहीं कांग्रेस ने भी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। बुधवार को धार्मिक आयोजनों की परमिशन की मांग को लेकर कांग्रेस ने इंदौर में मौन रैली निकाली है। इस रैली पर पुलिस ने लाठियां बरसा दीं और वॉटर केनन भी छोड़ी। पुलिस की इस लाठीचार्ज में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला सहित कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। कांग्रेस ने बुधवार को रैली निकालते हुए सद्बुद्धि के लिए अफसरों को गणेश प्रतिमा भेंट की। आज कलेक्ट्रेट के आस-पास जमकर हंगामा हुआ।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गणेश उत्सव सहित अन्य धार्मिक आयोजन की इजाजत देने के लिए मार्च निकाला था। मार्च कलेक्ट्रेट के घेराव के लिए बढ़ रहा था तभी पुलिस ने उसे रोकने के लिए बल का प्रयोग किया। कांग्रेस ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पहले पानी की तेज बौछार छोड़ीं इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भी बरसा दीं। पुलिस के इस लाठी चार्ज में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला सहित 10 से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हो गए।

कांग्रेस की महिला विंग भी कर रही प्रदर्शन की तैयारी
प्रदेश में बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस अब शिवराज सरकार को घेरने का प्लान बना रही है। इसके लिए महिला कांग्रेस की ब्रिगेड भी तैयार हो गई है। विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पूरी तैयारी में जुटी है। भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की इसको लेकर ट्रेनिंग चल रही है। ट्रेनिंग के बाद कांग्रेस की यह महिला ब्रिगेड सितंबर महीने में सड़कों पर उतरकर जनता के बीच जाकर शिवराज सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को धरना प्रदर्शन करने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

साथ ही महिला कांग्रेस ने लीगल सेल, सोशल मीडिया सेल और आईटी सेल भी बनाई है। कांग्रेस की यह महिला ब्रिगेड शिवराज सरकार को घेरने के लिए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल ने इसकी जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि हमारे 10 संभाग में से बचे 4 संभाग की बैठक की जा रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन को लेकर पूरी योजना बनाई है। जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में मंहगाई और बेरोजगारी से आम जनता का हाल बेहाल हैं। इसी को लेकर हम सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए हम जनता के बीच जाएंगे और विपक्ष का धर्म निभाएंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article