Congress President Election: मध्यप्रदेश का ये नेता रह चुका है कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष

Congress President Election: मध्यप्रदेश का ये नेता रह चुका है कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष

Congress President Election: कांग्रेस पार्टी को आज संभवता अगला नया पार्टी अध्यक्ष मिल जाएगा। क्योंकि आज 17 अक्टूबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग होगी, जिसमें देशभर 68 पोलिंग बूथ पर 9800 डेलीगेट मतदान करेंगे। बता दें कि देश के इतिहास में पहली बार ऐसा समय है कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष चुनाव के लिए वोटिंग की जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दो नेताओं में मुकाबला है, जिनमें मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर है। दोनों नेता दक्षिण भारत से नाथा रखते है। खड़गे कर्नाटक से आते है तो वही थरूर केरल से आते है। अध्यक्ष चुनाव के लिए दोनों नेता कई राज्यों में प्रचार कर चुके है। हालांकि यह तो तय है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद दक्षिण भारत के पास जाना है लेकिन क्या आपको पता है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद मध्यप्रदेश के एक नेता के पास भी रह चुका है।

अबतक बन चुके 18 राष्ट्रीय अध्यक्ष

देश की आजादी के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पद नेहरू-गांधी परिवार के पास ही रहा है। गांधी परिवार के 5 सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे है। जबकि 13 नेता ऐसे है जो नेहरू-गांधी परिवार के बाहर के लोग रहे हैं। यह पहला ऐसा मौका होगा जब सीताराम केसरी के बाद किसी गैर गांधी परिवार के नेता को यह पद मिलेगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद एक बार मध्यप्रदेश को भी मिल चुका है और वो नेता थे, देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा। शंकरदयाल शर्मा 1972 से 1974 तक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। 1972 में उन्हें कोलकाता में इंडियन नेशनल कांग्रेस सत्र के दौरान पार्टी का अध्यक्ष चुना गया था। इसके बाद वह 1992 से 1997 तक भारत के राष्ट्रपति भी रहे।

कौन थे डॉ. शंकर दयाल शर्मा

डॉ. शंकर दयाल शर्मा मूल रूप से मध्य प्रदेश के भोपाल के पास अमोन गांव के रहने वाले थे। उनका जन्म 19 अगस्त 1918 को हुआ था। वह मूल रूप से वकालत करते थे, लेकिन बाद में उन्होंने राजनीति में हाथ आजमाया। वह शुरुआत से ही कांग्रेस से जुड़े रहे और कांग्रेस में कई पदों पर रहे, 1949 में जब भोपाल की रियासत का भारत में विलय तो डॉ शर्मा भोपाल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने, डॉ. शर्मा केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल, उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति भी रहे। इसके अलावा दो साल तक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।

अब दक्षिण भारत की बारी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अब कर्नाटक या केरल की बारी है, हालांकि दावा किया जा रहा है कि पार्टी का अगला अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ही होंगे। क्योंकि कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने उनके समर्थन की बात कही है, जबकि गांधी परिवार का भी उनको समर्थन बताया जा रहा है। अगर खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो यह पद कर्नाटक के हिस्से में जाएगा।

अबतक ये नेता रह चुके है राष्ट्रीय अध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी में अबतक जेबी कृपलानी, बी पट्टाभि सीतारमैया, पुरुषोत्तम दास टंडन, जवाहरलाल नेहरू, यूएन ढेबर, इंदिरा गांधी, एन संजीव रेड्डी, के कामराज, एस निजलिंगप्पा, जगजीवन राम, शंकर दयाल शर्मा, देवकांत बरुआ, राजीव गांधी, केबी रेड्डी, पीवी नरसिम्हा राव, सीताराम केसरी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का नेतृत्व कर चुके है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article