Congress President Election: 24 से 30 सितंबर तक चलेगी नामांकन की प्रक्रिया ! जारी हो गया नोटिफिकेशन

Congress President Election: 24 से 30 सितंबर तक चलेगी नामांकन की प्रक्रिया ! जारी हो गया नोटिफिकेशन

नई दिल्ली। Congress President Election इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर कांग्रेस इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने अध्यक्ष चुनाव के लिए गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी किया। जिसमें जानकारी मिली है कि, नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। यहां पर कौन कांग्रेस का अगला अध्यक्ष बनेगा इसे लेकर दौड़ में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम सबसे आगे आ रहा है।

जानें क्या है नोटिफिकेशन

आपको हाल ही में जारी हुए नोटिफिकेशन  में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। अगर एक से अधिक कांग्रेस नेता ने नामांकन दाखिल किया तो 17 अक्टूबर को मतदान होगा और 19 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। मौजूदा स्थिति की बात करें तो कांग्रेस सांसद शशि थरूर और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत चुनावी दौड़ में हैं। वहीं पर कहा जा रहा है कि, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से सीएम गहलोत ने बातचीत की थी। सोनिया ने इतना ही कहा कि पार्टी अध्यक्ष पद के लिए इस चुनाव में वे किसी का फेवर नहीं करेंगींं। उधर, गहलोत गुरुवार को राहुल गांधी से मिलने कोच्चि भी जाएंगे।

publive-image

राहुल गांधी को मनाने की कवायद जारी

आपको बताते चलें कि, आज गुरूवार को गहलोत राहुल गांधी से मिलने कोच्चि भी जाएंगे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, 'मैं एक बार और प्रयास कर रहा हूं राहुल गांधी को अध्यक्ष पद के लिए मनाने का। राहुल गांधी के हां या ना कहने पर ही मैं वापस आऊंगा। इसके बाद अब आगे का मूवमेंट तय होगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article