Congress President Election: आज निर्णायक भरा दिन ! राजस्थान संकट समेत कई मुद्दों पर फैसला सुनाएगा आलाकमान

आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चुनाव से पहले चल रहे विवादों को सुलझाने के लिए आलाकमान सोनिया गांधी अपना फैसला सुना सकती है।

Congress President Election: आज निर्णायक भरा दिन ! राजस्थान संकट समेत कई मुद्दों पर फैसला सुनाएगा आलाकमान

राजस्थान। Congress President Election इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चुनाव से पहले चल रहे विवादों को सुलझाने के लिए आलाकमान सोनिया गांधी अपना फैसला सुना सकती है। जिसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज सोनिया गांधी से मुलाकात कर रहे है।

सभी सियासी बवाल के खास है आज का दिन

आपको बताते चलें कि, सोनिया गांधी से मुलाकात को आज सीएम गहलोत के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव और राजस्थान विवाद पर आज बड़ा फैसला आलाकमान आज सोच-समझकर लेगी। बताया जाता है कि सोनिया-गहलोत मुलाकात के दौरान कांग्रेस अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष एके एंटोनी भी मौजूद रहेंगे।

राजस्थान घटनाक्रम से नाराज सोनिया

आपको बताते चलें कि, राजस्थान में अशोक गहलोत समर्थक विधायकों के बागी तेवरों के बाद सोनिया गांधी पूरे घटनाक्रम पर नाराज हैं। यहां पर बताया जा रहा है कि, बीते दिन पहले हुई विधायक दल की बैठक के बहिष्कार और गहलोत के समर्थक मंत्रियों के बयानों को ऑब्जवर्स की रिपोर्ट में हाईकमान के आदेशों का उल्लंघन और गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए नोटिस जारी किए हैं। जिसके बाद आज पूरे घटनाक्रम को लेकर सीएम गहलोत अपना पक्ष रखेंगे जिसमे सीएम, अध्यक्ष पद को लेकर बात की जा सकती है। बताया जा रहा है कि, आज सीएम गहलोत की किस्मत का फैसला हो सकता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article