Congress President Election: सीएम गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर ! अब इन नामों पर चर्चाएं तेज

सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gahlot) के कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने पर पड़ा है जिसके बाद उनके अक्ष्यक्ष पद की रेस से बाहर चलने की खबर सामने आ रही है।

Congress President Election: सीएम गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर ! अब इन नामों पर चर्चाएं तेज

Congress President Election: राजस्थान में मचे सियासी बवाल का असर सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gahlot) के कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ने पर पड़ा है जिसके बाद उनके अक्ष्यक्ष पद की रेस से बाहर चलने की खबर सामने आ रही है।

सीडब्ल्यूसी सदस्यों ने दर्ज की शिकायत

आपको बताते चलें कि, नाराज सीडब्ल्यूसी सदस्यों ने गहलोत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.उन्होंने सोनिया गांधी से कहा कि, "उन पर विश्वास करना और उन्हें पार्टी की जिम्मेदारी देना अच्छा नहीं होगा। जिसके बाद से खबर है कि, वे  कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर कर दिया गया है.मुकुल वासनिक, केसी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे और दिग्विजयसिंह अध्यक्ष पद की रेस में शामिल हो गए हैं. यह जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक CWC के कुछ सदस्य राजस्थान में चल रहे सियासी ड्रामे की वजह से अशोक गहलोत से नाराज हैं। दरअसल खबर है कि, मुख्यमंत्री के लिए वफादार विधायकों ने इस्तीफा देकर सियासी घटनाक्रम पैदा कर दिया था।

क्या वापस आएगे गहलोत

जैसा कि, बताया जा रहा है कि, सोनिया गांधी ने पिछले हफ्ते गहलोत और शशि थरूर दोनों से कथित तौर पर कहा था कि कोई भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकता है.जिसके बाद गलहोत का नाम अध्यक्ष पद की रेस में आगे चल रहा है. लेकिन गहलोत गुट के 90 से अधिक विधायकों ने राजस्थान में मोर्चा खोल दिया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article