Bharat Jodo Nyay Yatra: MP में कांग्रेस की न्याय यात्रा का आखिरी दिन आज, इस लोकसभा सीट पर राहुल झोकेंगे ताकत

Bharat Jodo Nyay Yatra: MP में कांग्रेस की न्याय यात्रा का आखिरी दिन आज, इस लोकसभा सीट पर राहुल झोकेंगे ताकत।

Bharat Jodo Nyay Yatra: MP में कांग्रेस की न्याय यात्रा का आखिरी दिन आज, इस लोकसभा सीट पर राहुल झोकेंगे ताकत

   हाइलाइट्स

  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आखिरी दिन आज
  • उज्जैन के इंगोरिया से शुरू हुई न्याय यात्रा
  • सैलाना में सभा और रोड शो करेंगे राहुल गांधी

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज मध्य प्रदेश में पांचवां और आखिरी दिन है। यात्रा उज्जैन जिले के इंगोरिया से शुरू हुई। यात्रा के दौरान हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट प्रभावित लोग राहुल गांधी से मिलने पहुंचे। इसके अलावा बुधनी-इंदौर रेलवे लाइन के लिए जिन किसानों की जमीनें अधिग्रहित की गई हैं, वे भी राहुल गांधी से मिलने पहुंचे। बता दें कि यात्रा के शेड्यूल में कुछ परिवर्तन हुए हैं, न्याय यात्रा आज MP के बदनावर में ही रुकेगी। कल सुबह 11 बजे राजस्थान में एंटर होगी।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1765233652273701109?s=20

न्याय यात्रा के दौरान राहुल बड़नगर में रोड-शो करेंगे। इसके साथ ही बदनावर, सैलाना और रतलाम में सभा को संबोधित भी करेंगे। आज न्याय यात्रा एमपी में ही रुकेगी कल राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।

राहुल गांधी आज बड़नगर रास्ते पर गजानंद नगरी में युवाओं के अधिकारो को लेकर आमसभा को भी संबोधित करेंगे। राहुल बड़नगर में महिलाओं से संवाद करेंगे। यहां से यात्रा धार जिले के बदनावर पहुंचेगी। जहां जनसभा और लंच होगा।

दोपहर 3 बजे यात्रा रतलाम में प्रवेश करेगी। यहां राहुल की सभा और रोड शो होगा। मध्यप्रदेश में (Bharat Jodo Nyay Yatra) यात्रा के आखिरी पड़ाव सैलाना में सभा और रोड शो होगा। यहां से यात्रा राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर जाएगी।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। इसमें 550 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। राहुल गांधी यहीं पर लंच करेंगे। इसके बाद यात्रा दोपहर 3 बजे रतलाम में प्रवेश करेगी और 4 बजे सैलाना पहुंचेगी।

[caption id="attachment_308501" align="alignnone" width="859"]Bharat-Jodo-Nyay-Yatra    [/caption]

लोकसभा सीट पर नजर

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए राहुल गांधी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। बता दें कि धार लोकसभा सीट रिजर्व है। कांग्रेस ने 2009 में यहां आखिरी चुनाव जीता था। वहीं 2014 में यहां से सावित्री ठाकुर और 2019 में छतर सिंह दरबार ने जीत हासिल की थी। ऐसे में इस सीट पर कांग्रेस राहुल गांधी की न्याय यात्रा के जरिए सेंधमारी की कोशिश करेगी।

इसके अलावा रतलाम लोकसभा सीट ST के लिए रिजर्व है। इस सीट पर BJP का कब्जा है। यहां पर वापसी करने की कोशिश करने के इरादे से कांग्रेस की न्याय यात्रा आज जिले में पहुंचेगी। रतलाम के बाद न्याय यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article