Congress News : विलक्षण प्रतिभा के धनी, विकास के पर्याय थे सुभाष यादव

भोपाल। सहकारिता, किसानों, गरीबों Congress News की लड़ाई के लिए सुभाष यादव ने निरंतर संघर्ष किया। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्वर्गीय सुभाष यादव की जयंती पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी ने कही। कार्यक्रम में उन्होंने चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।
सहकारिता क्षेत्र के पुरोधा, पूर्व उप मुख्यमंत्री, किसान नेता और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सुभाष यादव की 76 वीं जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभाकक्ष में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ एवं उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय यादव के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।
श्री नाथ ने स्वर्गीय यादव के राजनैतिक जीवन और उनके संघर्ष का वृतांत कांग्रेसजनों से सांझा करते हुए कहा कि सुभाष भाई ने गरीबों, किसानों और हर वर्ग के लिए संघर्ष कर उन्हें नई दिशा दिखाई, उसी का परिणाम है कि आज भी वे किसानों के लिए एक मसीहा के रूप में विद्यमान हैं। उन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में अपनी दृढ़इच्छाशक्ति का परिचय दिया। सातवीं लोकसभा में हमने साथ-साथ प्रवेश लिया, साथ में काम किया। प्रदेश के विकास की योजनाओं के लिए हम साथ-साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह, व तत्कालीन केंद्रीय नेताओं के पास जाते थे।
श्री नाथ ने कहा कि सहकारिता के पुरोधा के रूप में अपनी ख्याति पाने वाले स्व. यादव ने छोटे से कार्यकर्ता से लेकर विधायक, सांसद, जल संसाधन मंत्री और उप मुख्यमंत्री तक का लंबा राजनैतिक सफर तय करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपने क्षेत्र एवं प्रदेश की जनता, किसानों, गरीबों, अजा-अजजा, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों के हित के लिए निरंतर कार्य किया, प्रदेश में सहकारिता का सबसे बड़ा आंदोलन किया तथा सहकारिता के क्षेत्र में एक विशाल जाल बिछाया, उन्होंने हमेशा जमीन से जुड़कर कार्य किया और उसमें अपार सफलता भी अर्जित की। राजनीति उन्हें विरासत में नहीं मिली थी, उन्होंने राजनीति में स्वयं अपनी जमीन बनायी। वे कांग्रेस के ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के नेता थे।
श्री नाथ ने कहा आज की राजनीति बदल गई है, नई पीढ़ी का भविष्य चुनौतीपूर्ण है। आज के नौजवानों में एक तड़प है। कृषि क्षेत्र में हमने नीति बनाई, किसानों का कर्ज माफ किया। यदि नौजवानों, किसानों का भविष्य अंधकार में रहेगा तो प्रदेश का भविष्य क्या होगा? भाजपा राज में खोखली घोषणाएं हो रही हैं, जमीन पर कुछ नहीं है। कहते हैं एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा, कहां से मिलेगा? रोजगार के लिए घोटाले हो रहे हैं। पैसे दो काम लो की राजनीति चल रही है।
पूर्व मंत्री बाला बच्चन ने स्व. सुभाष यादव का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने सहकारिता के माध्यम से प्रदेश के कोने-कोने में जहां किसानों को सहायता मुहैया करायी, वहीं महिलाओं के हक की लड़ाई में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की, कुशल प्रशासक के रूप में उन्होंने जो सोचा वही किया और जनता के दिलों पर अपनी विशिष्ट पहचान बनायी। गरीबों, अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों की पीड़ा को उन्होंने बहुत करीब से जाना-समझा और उनके हितों के लिए आगे बढ़कर कार्य किया। वे विकास के पर्याय थे। वे विकास के लिए किसी से कोई समझौता नहीं करते थे। इंदिरा सागर बांध बनाने के लिए उन्होंने जो संकल्प लिया उसे पूरा करके ही छोड़ा। निमाड़ की जनता के दिलों में और प्रदेश के किसानों, कांग्रेसजनों में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनायी।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री बाला बच्चन, पी.सी. शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर, उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, श्रीमती विभा पटेल, मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा, मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता, के.के. मिश्रा, अभय दुबे, पूर्व महापौर दीपचंद यादव, महामंत्री प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया, रवि सक्सेना, राजकुमार पटेल, संजयसिंह मसानी, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, जितेन्द्र मिश्रा, अजयसिंह यादव, संगीता शर्मा, सिद्धार्थ राजावत, राजकुमार सिंह, अब्बास हफीज, योगेश गुप्ता, त्रिलोक दीपानी, विक्की खोंगल, राजकुमार केलू उपाध्याय, हृदेश किरार, पवन पटेल, रवि वर्मा, संतोष सिंह परिहार, विवेक त्रिपाठी, नमिता कौर, उमेश झा, यासिर हसनाथ, अभिनव बारोलिया, फरहाना खान, रईसा मलिक, शुभम शेखर, पुरूषोत्तम गुप्ता, मुईनउद्दीन सिद्धीकी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजीव सिंह ने किया। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद तारण ने उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।