Advertisment

कृषि संबंधित संसदीय समिति की बैठक से कांग्रेस सांसदों और पूर्व अकाली नेता का वाकआउट

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) कांग्रेस सांसदों प्रताप सिंह बाजवा और छाया वर्मा तथा शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता सुखदेव सिंह ढींढसा ने सोमवार को कृषि संबंधित संसद की स्थायी समिति से उस वक्त बहिर्गमन किया जब समिति के अध्यक्ष ने तीन कृषि कानूनों पर चर्चा करने से इनकार कर दिया।

Advertisment

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन का हवाला देते हुए राज्यसभा के इन सदस्यों ने स्थायी समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद पीसी गद्दीगौदर के समक्ष यह मुद्दा उठाया।

सूत्रों ने यह भी बताया कि जब समिति के अध्यक्ष ने समिति द्वारा इस मुद्दे पर चर्चा से इनकार किया तो तीनों सांसदों ने बैठक से बाहर जाने का फैसला किया।

यह बैठक पशु चिकित्सा सेवाओं की स्थिति और पशुओं के टीके की उपलब्धता के विषय पर मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के प्रतिनिधियों की ओर से रखे गए तथ्यों पर विचार के लिए बुलाई गई थी।

Advertisment

भाषा हक हक माधव

माधव

Advertisment
चैनल से जुड़ें