Digvijaya Singh: राम मंदिर निर्माण के लिए कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने दिया 1 लाख 11 हजार 111 रुपये का चंदा

Digvijaya Singh: राम मंदिर निर्माण के लिए कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने दिया 1 लाख 11 हजार 111 रुपये का चंदा Congress MP Digvijaya Singh donated One lakh 11 thousand 111 Rupees for construction of Ram temple in Ayodhya

Digvijaya Singh: राम मंदिर निर्माण के लिए कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने दिया 1 लाख 11 हजार 111 रुपये का चंदा

Bhopal News: अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण (Construction of Ram Temple) के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस (MP Congress) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने एक लाख 11 हजार 111 रुपये का चंदा दिया है। दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 1,11,111 रुपये का चेक दिया है।

शिवराज ने दिया एक लाख रुपए का चेक
राम मंदिर निर्माण के लिए मध्य प्रदेश में धन संग्रह अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 15 जनवरी को की थी। इस दौरान सीएम ने राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद के विनायकराव देशपांडे को 1 लाख रुपए का चेक दिया था। सीएम ने कहा था, भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण में एक ईंट हमारे परिवार की भी लगेगी।

साध्वी प्रज्ञा ने अपने वेतन से दिए 1 लाख 11 हजार 111 रुपए
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी राम मंदिर निर्माण के लिए धनराशि दे चुकी हैं। साध्वी प्रज्ञा ने अपने वेतन से एक लाख 11 हजार 111 रुपए दिए हैं। इसके अलावा भारत भक्ति अखाड़े की संस्थापक होने के नाते अखाड़े की तरफ से 11 लाख 11 हजार 111 रुपए सहायता राशि दी। गौरतलब है कि भोपाल सांसद प्रज्ञा आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी पूर्ण चेतनानंद अवधेशानंद गिरी अखाड़े की संस्थापक हैं।

Bhopal: राम मंदिर के लिए धन संग्रह अभियान शुरू, CM शिवराज ने दिया 1 लाख रुपए का चेक, बोले- एक ईंट हमारे परिवार की भी लगेगी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article