आखिर क्यो चर्चा का विषय बनी हैं कमलनाथ के विधायक की शादी

आखिर क्यो चर्चा का विषय बनी हैं कमलनाथ के विधायक की शादी Congress MLA Hiralal Alava married on 2 May vkj

आखिर क्यो चर्चा का विषय बनी हैं कमलनाथ के विधायक की शादी

इन दिनों मध्यप्रदेश कांग्रेस के एक विधायक की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। कांग्रेस विधायक की शादी 2 मई को होना है। खास बात यह है कि कांग्रेस विधायक की शादी का न्यौता पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से लेकर पीएम मोदी, अमित शाह को दिया है। वही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने तो शादी में आने की हामी भी भर दी है।

शादी के लिए मोदी-शाह को न्यौता

दरअसल, आदिवासी संगठन जयस से जुड़े कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा की 2 मई को शादी है। हीरालाल अलावा जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। हीरालाल अलावा की शादी छत्तीसगढ़ के धमतरी की रहने वाली जागृति से होने जा रही है। अलावा की शादी उनके पैतृक गांव धार जिले के भैंसदेही में होगी। हीरालाल अलावा ने अपनी शादी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी को आमंत्रण भेजा है। खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने तो शादी में आने का आश्वास दिया है।

शादी के बहाने राजनीति!

हीरालाल अलावा की शादी को कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। हीरालाल अलावा को आदिवासियों का बड़ा चेहरा माना जाता है। ऐसे में अगर प्रियंका गांधी अलावा की शादी में शामिल होती है तो आदिवासियों का कांग्रेस को समर्थन मिल सकता है। यही कारण है कि कांग्रेस विधायक ने अपने शादी समारोह के आयोजन की भव्य तैयारी की है। बता दें कि डॉ हीरालाल अलावा एम्स नई दिल्ली से सहायक प्राध्यापक की नौकरी छोड़कर आदिवासियों के विकास के लिए वापस लौट आए थे। इसके बाद उन्होंने जयस संगठन बनाया और विधानसभा का चुनाव लड़ा। हीरालाल अलावा धार के मनावर से विधायक हैं. खैर अलावा की शादी के जरिए जयस और कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन में कौन-कौन से नेता शामिल होंगे यह देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article