MP Congress : इस विधायक का बड़ा दावा, कमलनाथ बनेंगे मुख्यमंत्री

MP Congress : इस विधायक का बड़ा दावा, कमलनाथ बनेंगे मुख्यमंत्री Congress MLA Harsh Vijay Gehlot claims Kamal Nath will become Chief Minister vkj

MP Congress : इस विधायक का बड़ा दावा, कमलनाथ बनेंगे मुख्यमंत्री

MP Congress : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में 7 महीनों का वक्त ही बचा हुआ हैं। चुनाव से पहले नेता अपनी अपनी सरकार बनाने का दावा ठोकने लगे है। इसी कड़ी में आज मध्यप्रदेश की सैलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हर्ष विजय गहलोत ने बड़ा दावा किया है। कांग्रेस विधायक हर्ष विजय गहलोत ने मंच से दावा करते हुए कहा है कि 2023 में कांग्रेस 150 सीटें जीत कर एक बार फिर सत्ता में आयेगी और कमलनाथ फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। हर्ष विजय गहलोत ने ये दावा जावरा विधानसभा स्तरीय कांग्रेस सम्मेलन में किया है।

किसानों का होगा कर्जा माफ

कांग्रेस विधायक हर्ष विजय गहलोत ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है कि कमलनाथ फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे और किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा। उन्होंने ने सम्मेलन के दौरान सरकार की नाकामियों को बताया। आपको बता दें कि बीते महीनों पहले सैलाना से कांग्रेस विधायक और रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को भेज दिया था। उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया, यह नहीं बताया।

हालांकि बताया जा रहा था कि जिला पंचायत चुनाव में जयस के उम्मीदवारों से हार के बाद कांग्रेस का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए जयस से गठबंधन करने को लेकर सैलाना विधायक नाराज चल रहे थे। इसलिए उन्होनें अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा था। हर्ष विजय गहलोत के साथ ,अनूपपुर से फंदे लाल मार्को ,खरगोन से झूमा सोलंकी और मुरैना से राकेश मावली ने भी जिला अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article