कांग्रेस विधायक के निधन पर कमलनाथ ने लगाया आरोप, बोले इलाज में लापरवाही के कारण गई जान

भोपाल। राजगढ़ जिले के ब्यावरा विधानसभा से विधायक गोवर्धन दांगी का आज निधन हो गया। विधायक के निधन की सूचना मिलते ही पूर्व सीएम कमलनाथ ने दुख जताया और भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में इलाज में लापरवाही के कारण उनकी जान गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक दांगी का भोपाल में इलाज चल रहा था लेकिन इलाज सही नहीं होने के कारण उनकी जान चली गई।
गौरतलब है कि पूर्व सीएम कमलनाथ आज विधानसभा में होने वाली सर्वदलीय बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। मध्यप्रदेश विधानसभा में चल रही है सर्वदलीय खत्म होने के बाद विधानसभा भवन से बाहर आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के निधन पर दुख जताया और कहा कि
गोवर्धन सिंह दांगी की मौत इलाज में लापरवाही के कारण गई।
मध्यप्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक श्री गोवर्धन सिंह दांगी जी के निधन का समाचार मिला।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं। श्रद्धांजलि!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 15, 2020
शिवराज ने जताया दुख
मध्यप्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक श्री गोवर्धन सिंह दांगी जी के निधन का समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं। श्रद्धांजलि!